Tamanna Meena: कौन है मीणा समाज की तमन्ना, जो बनेंगी जैन साधवी, जानिए क्यों चुना यह रास्ता?
Tamanna Meena Jain Sadhvi: 21 वर्षीय तमन्ना मीणा मूलरूप से राजस्थान के टोंक जिले के गांव उखलाना की रहने वाली है। 5 नवंबर को मध्य प्रदेश के नीमच में दीक्षा लेकर जैन साध्वी बनेंगी।
Tamanna Meena Jain Sadhvi: जैन समाज की युवतियां का दीक्षा लेकर साध्वी बनना कोई नई बात नहीं है, मगर राजस्थान में मीणा समाज की 21 साल की तमन्ना साध्वी बनने जा रही हैं। 5 नवंबर को मध्य प्रदेश के नीमच में तमन्ना मीणा दीक्षा लेंगे।
तमन्ना मीणा मूल रूप से राजस्थान के टोंक जिले के गांव उखलाना की रहने वाली है। गांव उखलाना में 28 अक्टूबर को जैन समाज की ओर से बड़ा धार्मिक आयोजन होगा। इससे पहले शनिवार को चौथ का बरवाड़ा सकल जैन समाज की ओर से तमन्ना मीणा की शोभायात्रा जाएगी।

तमन्ना मीणा के परिवार का कहना है कि उनकी बेटी ने धर्म के मार्ग को चुना है। बेटी के फैसले पर पूरे परिवार को गर्व है। आठ बहनों में सबसे छोटी तमन्ना के पिता शुभकरण मीणा खेती करते हैं। मां मनभर देवी हाउसवाइफ हैं।
फिलहाल बीएससी सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रही तमन्ना मीणा कहती हैं कि उनके गांव उखलाना में अक्सर जैन मुनि आते रहते हैं। साल 2019 में जैन मुनि रामलाल महाराज ने चार्तुमास किया तो नियमित रूप से प्रवचन सुनने जाया करती थी। तभी तय कर लिया था कि उसे भी धर्म के मार्ग पर चलना है।
मनभर देवी ने बताया कि सात बेटियों की शादी हो चुकी है। सबसे छोटी बेटी तमन्ना मीणा ने धर्म के मार्ग पर चलने की ठानी है। बेटी ने हमें अपना फैसला बताया तो एक बारगी तो अजीब लगा, मगर फिर पूरे परिवार ने बेटी के फैसले का सम्मान किया।
मां ने कहा कि बेटी से बिछड़ने का गम तो है, मगर धर्म के मार्ग पर चलने के उसे फैसले पर गर्व भी हो रहा है। बेटी तमन्ना के इस फैसले से पूरा परिवार से सहमत है और हर कोई भगवान से यही दुआ करता है कि वह वैराग्य पथ पर चलकर एक अच्छा मुकाम हासिल करें। चार्तुमास प्रवचन के दौरान जैन मुनियों से धर्म की बातें सुनकर वह भी इसी मार्ग पर चल पड़ी।












Click it and Unblock the Notifications