जोधपुर के छोरे को सुषमा ने दिया भरोसा, जरूर आएगी पाकिस्तानी दुल्हन
जोधपुर। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ट्विटर पर अपने रिएक्शन के लिए काफी चर्चा में रही हैं। ट्विटर के जरिए वह लोगों की शिकायतें सुनती हैं और तुरंत उनका समाधान भी करती हैं। शुक्रवार को उन्होंने राजस्थान के जोधपुर में रहने वाले युवक को ट्विटर पर भरोसा दिया कि पाकिस्तान में रह रही उसकी मंगेतर को वीजा जरूर मिलेगा

सुषमा स्वराज ने नरेश तेवानी को ट्विटर पर भरोसा दिलाया के अगले महीने उसकी मंगेतर प्रिया को वीजा जरूर मिल जाएगा। प्रिया और उसके परिवार ने तीन महीने पहले भारत के वीजा के लिए अप्लाई किया था, लेकिन अब तक नहीं मिला।
नवंबर में होनी है शादी
नरेश और प्रिया की शादी नवंबर में होनी है। लेकिन वीजा ना मिल पाने की वजह से दोनों परिवारों ने उम्मीद खो दी थी कि अब तय समय पर शादी हो पाएगी। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ती टेंशन की वजह से दोनों परिवार काफी परेशान थे।
विदेश मंत्री ने ट्विटर पर दिया जवाब
27 वर्षीय नरेश ने ट्वीट करके विदेश मंत्री से अपील की थी कि उसकी शादी समय पर हो जाए इसके लिए कराची में रह रही उसकी मंगेतर और उसके परिवार को वीजा दे दिया जाए। नरेश को जवाब देते हुए सुषमा स्वराज ने कहा, 'आप चिंता न करें। हम वीजा दिलवा देंगे।'
कराची से आना चाहते हैं 15 लोग
बताया जा रहा है कि प्रिया के परिवार के करीब 15 लोग शादी में शामिल होने के लिए कराची से जोधपुर आना चाहते हैं और उन्होंने वीजा के लिए अप्लाई किया है। नरेश ने कहा कि विदेश मंत्री के ट्वीट ने उन्हें थोड़ी राहत दी है। अब शादी में कोई मुश्किल नहीं आनी चाहिए।
बता दें कि इसके पहले विदेश मंत्री ने अगस्त में भी तत्काल वीजा इश्यू कराकर एक कपल की मदद की थी।












Click it and Unblock the Notifications