राजस्थान में आज झुलसा रहे सूर्य देव, गर्म हवाएं, लू के थपेड़ों से पहले ही दिन हुआ यह हाल

Rajasthan Weather News: राजस्थान में आज से तापमान में एक बार फिर से बढ़ोत्तरी हो गई है। सूर्य देव के तल्ख तेवरों से लू के थपेड़ों और गर्म हवाओं ने आमजन को झुलसा कर रख दिया है।

मौसम विभाग की जारी के अनुसार आज से राजस्थान में गर्म हवाएं अपना कहर शुरू करेंगी। इसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। लू की शुरूआत जैसलमेर जिले से होगी। पश्चिमी राजस्थान के हिस्सों में लू का असर ज्यादा रहेगा।

sun-god-is-scorching-in-rajasthan-today-hot-winds-common-people-scorched-due-to-heat-wave

आज राजस्थान में गर्मी पूरी तरह से जोरों पर है। गर्म हवाएं लोगों को झुलसा रही हैं। तेज धूप और लू के थपेड़ों के चलते इंसान ही नहीं, पशु-पक्षी भी परेशान हैं।

मौसम विभाग की मानें तो आज कई जगहों पर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पारे को पार कर सकता है। आने वाली 10 मई तक राजस्थान में तेज लू का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग की जारी के अनुसार आज से राजस्थान में गर्म हवाएं अपना कहर शुरू करेंगी। इसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। लू की शुरूआत जैसलमेर जिले से होगी. पश्चिमी राजस्थान के हिस्सों में लू का असर ज्यादा रहेगा।

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 5 दिनों में राज्य के सभी जगहों के तापमान में 5 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके साथ ही हीट वेव चलने की भी चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 2 दिनों तक जोधपुर में हीट वेव की चेतावनी जारी है।

इसके बाद बुधवार 8 मई से राज्य के 7 जिलों में जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर और बाड़मेर में लू का असर दिखाई देगा।

मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक, गर्मी के भीषण रूप के बाद आने वाली 9 मई से प्रदेशवासियों को कुछ राहत मिल सकती है। बताया जा रहा है कि लू के कहर के बाद राजस्थान के जयपुर, उदयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में 9 और 10 मई को बारिश की संभावना है।

इसके कारण तापमान में गिरावट आ सकती है. फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा। वहीं, मई के अंत तक तापमान 45 डिग्री पहुंचने की संभावना है।

आने वाली 9 मई को राजस्थान के कुछ जिलों में लू का प्रकोप जारी रह सकता है। भीषण गर्मी और लू के कहर को देखते हुए एडवाइजरी जारी की गई है कि बच्चे-बुजुर्ग, बीमार धूप में नहीं निकलें। वहीं, छोटे बच्चों के स्कूलों में अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+