Sukhdev Singh Gogamedi: अब काकोसा की जान को खतरा, Video में पत्नी शीला बोलीं-'हाथ लगाया तो भींभरी बना दूंगी'
Sukhdev Singh Gogamedi Update News: राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड एक बार से सुर्खियों में है।
अब सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की दूसरी पत्नी शीला शेखावत का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे कई चौंकाने वाले खुलासे कर रही हैं। शीला वीडियो में गाली-गलौच भी करती नजर आ रही हैं। शीला शेखावत राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं।

जानिए सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पत्नी के आरोप
इंस्टाग्राम पर times.tv24 ने 14 फरवरी को एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पत्नी शीला शेखावत आरोप लगा रही है कि कुछ लोग सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को न्याय दिलाने की बजाय उनके साथ खड़े लोगों को मरवाने की योजना बना रहे हैं।
भींभरी बना देंगे-शीला शेखावत
वीडियो में शीला शेखावत ने चेतावनी दी कि सोच समझकर काकोसा के हाथ डालना, क्योंकि काकोसा मेघराज के साथ सर्व समाज खड़ा है। अगर आप लोगों का रवैया यही रहा तो सर्व समाज के साथ मिलकर भींभरी बना देंगे भींभरी। शीला शेखावत यह भी कहती है कि हमारे समाज को राजनीति समेत अन्य क्षेत्र में दबाया जा रहा है।

क्या है सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्या?
राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की 5 दिसंबर 2023 को गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को जयपुर के श्याम नगर इलाके में उनके घर पर बनाए गए कार्यालय में अंजाम दिया गया।
सुखदेव सिंह की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंश बिश्नोई गैंग के गुर्गे रोहित गोदारा ने ली थी। हालांकि हत्या का आरोप मकराना के रोहित राठौड़ और हरियाणा के नितिन फौजी पर लगे।
जयपुर पुलिस ने रोहित राठौड़ और नितिन फौजी को अरेस्ट कर लिया। मामले की जांच एनआईए कर रही है। अब एनआईए ने अनुसंधान पूरा कर चालान पेशन करने के लिए विशेष अदालत से 90 दिन का समय मांगा है।
उधर, सपना सोनी नाम की महिला भी सुखदेव सिंह गोगमोड़ी की तीसरी पत्नी होने का दावा करती है। उसके सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड की जांच को लेकर कई वीडियो वायरल हो चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications