सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्‍या का VIDEO सामने आया, देखें जिंदगी के आखिरी खौफनाक 21 सेकंड

Sukhdev Singh Gogamedi Murder Video: राजस्‍थान की राजधानी जयपुर में मंगलवार दोपहर को श्री राष्‍ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्‍यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। (वीडियो नीचे)

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्‍या के 21 सेकंड के सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी अपने घर पर सोफे पर बैठे हैं। मोबाइल चला रहे हैं। उनके सामने सोफे पर दो अन्‍य युवक भी बैठे हैं। पास में एक शख्‍स खड़ा है। वहीं, चौथा आदमी भी उनके पास वाले सोफे पर बैठा है।

Sukhdev Singh Gogamedi

वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश जिस बेखौफ अंदाज से सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के सामने सोफे पर बैठे हैं, उससे लगता है कि वे परिचित भी हो सकते हैं।

एक बजकर 21 मिनट पर सफेद शर्ट पहने एक युवक सोफे से उठता है और मोबाइल देखने में मशगूल पर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी पर फायरिंग शुरू कर देता है। इतने में उसके साथ वाला युवक भी खड़ा होकर फायरिंग करने लगता है। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के गार्ड को भी गोली मारी।

तीन से चार गोली लगते ही सुखदेव सिंह गोगामेड़ी सोफे से फर्श प गिर गए और उनका गार्ड भी गिर पड़ा। बदमाशों ने तीसरे व्‍यक्ति पर भी फायर किया। महज 21 सेकंड में वारदात को अंजाम देकर भाग गए।

Sukhdev Singh Gogamedi

भागते वक्‍त बदमाशों ने रास्‍ते में एक कार को लूटने की कोशिश की। फिर एक युवक से स्‍कूटी लूटी और उस पर सवार होकर फरार हो गए। सूचना पाकर जयपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पूरे जयपुर में नाकाबंदी करवाई।

उधर, लॉरेंस गैंग ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्‍या की जिम्‍मेदारी ली। रोहित गोदारा कपूरीसर के नाम से फेसबुक पर पोस्‍ट करके लिखा है कि रोहित गोदारा, गोल्‍डी बराड़ आदि ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्‍या करवाई है। हत्‍या की वजह दुश्‍मनों का साथ देना बताया है।

कौन थे सुखदेव सिंह गोगामेड़ी?

बता दें कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी मूलरूप से राजस्‍थान के हनुमानगढ़ जिले के गोगामेड़ी का रहने वाले थे। वर्तमान में परिवार समेत जयपुर में रह रहे थे। लंबे से करणी सेना से जुड़ा रहा। फिलहाल श्री राष्‍ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्‍यक्ष पद पर थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+