'बिना नोटिस तोड़ा घर', गोगामेड़ी हत्याकांड में बुलडोजर एक्शन पर शूटर रोहित की मां का दर्द, बहन भी हिरासत में
Karni Sena Sukhdev Singh Gogamedi News: राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में पुलिस-प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के मुख्य आरोपी शूटर रोहित राठौड़ के घर पर बुलडोजर कार्रवाई की गई। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की 05 दिसंबर 2023 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
जयपुर नगर निगम ने खातीपुरा इलाके की सुंदरवन कॉलोनी में रोहित राठौर की अवैध संपत्ति पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर उसे जमींदोज कर दिया। इस दौरान हंगामा मचाने वाली रोहित राठौर की बहन को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया है। पूरी कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

सुखदेव गोगामेड़ी हत्याकांड के दो टर्स रोहित राठौर और नितिन फौजी और उनके एक सहयोगी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस-प्रशासन अब उनकी अवैध संपत्तियों पर भी एक्शन ले रही है।
Recommended Video
रोहित राठौर की मां ने कहा- हमें बताया ही नहीं गया
रिपोर्ट के मुताबिक शूटर रोहित राठौड़ के घर पर बुलडोजर कार्रवाई के दौरान उनके परिवार वालों से विरोध किया था। परिवार के लोगों का कहना था कि उन्हें इस तोड़फोड़ के बारे में पहले से नहीं बताया गया थ, ना ही कोई नोटिस दिया गया था।
रोहित राठौर की मां ओम कंवब ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा है कि अचानक हुए इस तोड़फोड़ की कार्रवाई से घर के बच्चे बहुत ज्यादा डर गए हैं।
उन्होंने कहा कि, प्रशासन ने बिना जानकारी हमारे घर को तोड़ा है। हमें पहले से इसके बारे में सूचित नहीं किया गया था। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान विरोध कर रही रोहित की बहन को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

रोहित राठौर की मां का सोशल मीडिया पर एक रोते हुए वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें वह रोते हुए कह रही है कि हमें क्या किया था। हमारी क्या गलती थी। हमें क्यों बेघर किया गया है।
रोहित राठौर की अवैध संपत्ति थी ये घर
जयपुर नगर निगम का कहना है कि खातीपुरा इलाके की सुंदरवन कॉलोनी में रोहित राठौर की ये संपत्ति अवैध है। खातीपुरा इलाके में स्थित रोहित का ये घर एक अनधिकृत संरचना थी और इसे हटाने का कार्य नगर निगम के नियमों के अनुसार किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications
