Sikar Teej : तीज की सवारी निकाल रहे लोगों को रौंदते हुए निकला सांड, देखें सीकर का वायरल VIDEO

सीकर में तीज की सवारी निकाले जाने के दौरान आवारा सांड ने मचाया उत्‍पात

सीकर, 1 अगस्‍त। राजस्‍थान का लोक पर्व हरियाली तीज रविवार को धूमधाम से मनाई गई। राजस्‍थान की राजधानी जयपुर समेत कई स्‍थानों पर शाही अंदाज में तीज माता की सवारी निकाली गई। यहां सीकर में तीज की सवारी के दौरान उस वक्‍त अफरा-तफरी मच गई जब एक बेकाबू सांड लोगों की भीड़ में घुस गया। सांड की चपेट में आने से एक बच्‍चे समेत दो लोग घायल हुए हैं। उन्‍हें सीकर के एसके अस्‍पताल में भर्ती करवाना पड़ा है।

Recommended Video

      Sikar Teej : तीज की सवारी निकाल रहे लोगों को रौंदते हुए निकला सांड, देखें सीकर का वायरल VIDEO

      2 साल बाद इस बार तीज की सवारी निकली

      2 साल बाद इस बार तीज की सवारी निकली

      दरअसल, सीकर शहर में कोरोना महामारी के कारण 2 साल बाद इस बार तीज की सवारी निकली है। रविवार को सीकर के रघुनाथ जी के मंदिर से रवाना हुई तीज की सवारी नेहरू पार्क स्थित छोटा तालाब पहुंची। इस दौरान नेहरू पार्क के पास एक सांड अचानक दौड़ता हुआ आया और भीड़ में अंदर घुस गया। सांड ने करीब आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को चोटिल कर दिया।

      तीज का मेला भरने के चलते काफी भीड़ थी

      तीज का मेला भरने के चलते काफी भीड़ थी

      नेहरू पार्क के पास तीज का मेला भरने के चलते काफी भीड़ थी। साथ ही तीज की सवारी भी वहां पहुंची तो भीड़ अत्यधिक हो गई। भीड़ में अचानक घुसे सांड के कारण अफरा तफरी मच गई। हालांकि नगर परिषद के कर्मचारी तीज की सवारी के साथ थे। शहर में बढ़ते आवारा पशुओं के कारण रास्ते में भी तीज की सवारी में पशु इधर-उधर घूमते नजर आ रहे थे, लेकिन नगर परिषद कर्मचारियों ने इसको गंभीरता से नहीं लिया। जिसके कारण नेहरू पार्क के पास अचानक तेज गति से दौड़ता हुआ एक सांड भीड़ में घुसा और कई लोगों को घायल कर दिया।

      कई लोगों के मामूली चोटें आई

      कई लोगों के मामूली चोटें आई

      मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सांड की टक्कर से कई लोगों के मामूली चोटें आई हैं। पुलिस की मदद से घायलों को एसके अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सीकर शहर में आवारा पशु बड़ी समस्‍या हैं। इससे पहले ईद की नमाज में भी सांड घुस गया था। इस संबंध में सीकर नगरपरिषद सभापति जीवण खां का कहना है कि दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। आवारा सांड के तीज की सवारी के दौरान लोगों की जान जोखिम डालने के मामले में जो भी दोषी होंगे, उन्‍हें नोटिस देंगे।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+