Lok Sabha Election: कांग्रेस की खेमेबंदी पर उदयलाल आंजना का छलका दर्द...क्या बोले आंजना ?

Rajasthan Lok Sabha Election: राजस्थान से लेकर कई राज्यों में कांग्रेस नेता भाजपा का दामन थामने के लिए तैयार बैठे है। एक कांग्रेस में कई खेमेबंदी और गुटबाजी हो गई है।

अब कांग्रेस की इस खेमेबंदी और गुटबाजी पर राजस्थान में चित्तौड़गढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी और पूर्व कैबिनेट मंत्री उदयलाल आंजना का बड़ा बयान सामने आया है।

statement-of-uday-lal-anjana-congress-candidate-from-lok-sabha-elections-chittorgarh

उदयलाल आंजना ने आज एक समारोह में संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस चाहे कई खेमों में बंटी हो लेकिन मेरे नाम से सारे खेमे एक है।

लोकसभा चुनाव की आचार संहिता घोषित होने के साथ ही अब चुनाव प्रचार भी तेज हो गया है। चित्तौड़गढ़ सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व कैबिनेट मंत्री उदयलाल आंजना ने आज चित्तौड़गढ़ में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित भी किया।

लेकिन एक बार फिर कांग्रेस चुनाव से पहले अलग-अलग खेमो में बटी दिखाई दी। इसे अंजना ने मंच से स्वीकार भी किया और यह दावा किया कि उनके नाम पर पूरी कांग्रेस एक है।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिला अध्यक्ष शिवदयाल शर्मा और कांग्रेस के पदाधिकारी अरविंद ढ़ीलिवाल और अरुण कंडारा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंजना को हल भेंटकर चुनाव प्रचार की शुरुआत की।

इस कार्यक्रम से कांग्रेस जिला अध्यक्ष भैरूलाल चौधरी और चित्तौड़गढ़ से विधायक का चुनाव लड़े पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह और उनकी टीम दूर ही रही।

इन सब के बीच भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा कार्यकर्ताओं पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों के बीच चल रहे मनमुटाव को दूर करने का प्रयास किया है वही दूसरी ओर कांग्रेस खेमों में बटी हुई दिखाई दे रही है।

उदयपुर भीलवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक निजी रिसोर्ट में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे अंजना ने मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह स्वीकार किया कि आजादी के पहले से भी कांग्रेस में गुट थे आज होना कोई नई बात नहीं है लेकिन कांग्रेस के सारे गुट और खेमें उदयलाल आंजना के नाम पर एक है।

हम चुनाव जीतेंगे उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि केंद्र सरकार की नितिया किसान विरोधी है इसे लेकर जनता के बीच जाना होगा और कार्यकर्ताओं को जनता को यह समझना होगा आज कांग्रेस विकट परिस्थिति में खड़ी है।

इसलिए सभी को एकजुट होकर यह चुनाव लड़ना है उन्होंने कहा कि वह चुनाव लड़ना नहीं चाहते थे लेकिन सोनिया गांधी ने चुनाव लड़ने के लिए कहा है तो वह कार्यकर्ताओं के दम पर चुनाव में खड़े हैं।

हालांकि कार्यकर्ताओं में भी जिला अध्यक्ष भेरूलाल चौधरी और जाडावत खेमे के लोगों की दूरी चर्चा का विषय रही। इस दौरान आंजना का गर्मजोशी से कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने स्वागत किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+