Rajasthan News: कांग्रेस के इस अर्जुन को भारी पड़ी पीएम मोदी पर बयानबाजी, निर्वाचन आयोग ने जारी किया नोटिस

Lok Sabha Election 2024: राजस्थान में बांसवाड़ा विधायक अर्जुन बामनियां को पीएम मोदी के खिलाफ बयानबाजी करना भारी पड़ गया। निर्वाचन आयोग ने शिकायत के बाद नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

दरअसल विधायक बामनिया ने एक सभा में प्रधानमंत्री मोदी के नाम का उल्लेख करते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री ने यहां के युवाओं को नक्सली बताया है। बामनिया ने कहा था कि वह यहां आकर बैठ भी जाए तो भी मालवीया को जीत नहीं दिला पाएंगे, जिसको लेकर निर्वाचन आयोग में शिकायत की गई है।

statement-against-pm-modi-cost-arjun-singh-bamnia-heavily-election-commission-sent-notice

बांसवाड़ा विधायक अर्जुन सिंह बामनिया को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दिया बयान भारी पड़ गया है। गुरुवार को निर्वाचन विभाग ने बयान को लेकर बामनिया को नोटिस जारी किया है।

बामनिया के खिलाफ मिली शिकायत के आधार पर निर्वाचन आयोग ने नोटिस जारी किया है। मामले में बामनिया को दो दिन के भीतर जवाब देना होगा।

कांग्रेस विधायक अर्जुन बामनिया को चुनाव आयोग का नोटिस पीएम के बयान को तोड़ मरोड़ कर सभा में बोलने पर चुनाव आयोग को शिकायत की गई थी।

बांसवाड़ा लोकसभा चुनाव के दौरान बांसवाड़ा मे पीएम की सभा के बाद कांग्रेस विधायक अर्जुन सिंह बामनिया ने सभा मे प्रधानमंत्री की स्पीच का हवाला देते हुए मंच से कहा कि प्रधानमंत्री नें आदिवासियो को नक्सली बताया विधायक के कथित स्पीच कि शिकायत चुनाव आयोग को करी थी जिसके बाद निर्वचान अधिकारी नें कांग्रेस विधायक अर्जुन बामनिया को नोटिस दिया और तीन दिन मे जवाब पेश करने का समय दिया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर इंद्रजीत सिंह यादव ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी को विधायक अर्जुनसिंह बामनिया के खिलाफ शिकायत की गई थी, जिसके आधार पर निर्वाचन आयोग से मिले निर्देशानुसार नोटिस जारी किया गया है और दो से तीन दिन के अंदर उनका स्पष्टीकरण मांगा गया है।

आपकों बता दे कि पिछली राजस्थान विधानसभा चुनाव में विधायक चुने गए है। बांसवाड़ा विधानसभा सीट से कांग्रेस की सीट पर विधायक चुने गए बामनिया ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। आदिवासी बहुल सीट बांसवाड़ा से तीन बार विधायक चुने जा चुके बामनिया की गिनती आदिवासी बहुल इलाके बड़े नेताओं में की जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+