Jaipur News: बिड़ला ऑडिटोरियम में शिक्षक दिवस पर राज्य स्तरीय सम्मान समारोह,सीएम भजनलाल ने की शिरकत
Rajasthan teacher's Day News: राजस्थान में आज शिक्षक दिवस के मौके पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में हुआ। राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शिरकत की।
शिक्षक दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान सामरोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने गुरु शंकरलाल शर्मा के पैर छुएकर आशिर्वाद लिया और अपने ही साथ मंच पर बैठा कर सम्मानित किया।
सम्मान समारोह को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संबोधित किया और कहा कि मेरे गुरु शंकरलाल शर्मा ने मेरा स्कूल में सबसे पहले दाखिला किया था।

उन्होंने कहा कि जीव तब ही मनुष्य कहलाता है, जब उसको शिक्षा दी जाती है। शिक्षा से ही वो ज्ञान प्राप्त करता है, आगे उन्होंने माता-पिता और शिक्षक के महत्व पर प्रकाश डाला।
मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि कहा कि मैं उन तमाम गुरुजनों को भी प्रणाम करता हूं, जिन्होंने हमें ज्ञान का भंडार दिया है. साथ ही उन्होंने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद किया।
शिक्षक दिवस सम्मान समारोह pic.twitter.com/M7ET8fyh45
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) September 5, 2024
सीएम ने कहा कि राजस्थान के शिक्षक सबसे योग्य हैं, क्योंकि गुरु अगर मजबूत होता है तो उसका शिष्य अपने आप मजबूत हो जाता है।
वहीं सीएम ने राजस्थान के उन सभी शिक्षकों को भी बधाई व शुभकामनाएं दी, जिन्होंने कड़ी मेहनत करके राजस्थान को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में स्थान दिलवाया है. साथ ही मौके पर कई शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया।












Click it and Unblock the Notifications