Sidhu Moose Wala हत्याकांड में वांटेड गोल्डी बराड़ के लिए श्रीगंगानगर पुलिस ने क्यों जारी किया लुकआउट नोटिस?
श्रीगंगानगर, 3 जून। मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसे वाला की 29 मई 2022 की शाम को हत्या किए जाने की जिम्मेदारी कनाड़ा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली। अभी तक गैंगस्टर गोल्डी बराड़ पुलिस पकड़ से दूर है। इसकी गिरफ्तारी के लिए राजस्थान के श्रीगंगानगर की पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी किया है।

श्रीगंगानगर पुलिस ने गोल्डी बराड़ के प्रत्यर्पण के लिए कनाड़ा एंबेसी से सम्पर्क कर लुकआउट नोटिस जारी करवाया है। हालांकि श्रीगंगानगर पुलिस ने किसी अन्य मामले में गोल्डी बराड़ के खिलाफ यह कार्रवाई की है।
श्रीगंगानगर एसपी आनंद शर्मा ने बताया कि जनवरी-फरवरी में श्रीगंगानगर स्थित टांटिया अस्पताल व रिको स्थित जनसेवा अस्पताल में फायरिंग के बाद लॉरेंस गैंग के इनामी गुर्गे गोल्डी ने वॉइस नोट भेजकर दो करोड़ रुपए मांगे थे। उस मामले में गोल्डी बराड़ का लुकआउट नोटिस जारी किया गया है।
श्रीगंगानगर पुलिस ने सुरक्षा एजेंसियों को भी पत्र भेजकर लॉरेंस बिश्नोई गैंग व गोल्डी की गिरफ्तारी में मदद मांगी है। गंगानगर के अस्पतालों में फायरिंग मामले में किराए पर बुलाए कई शूटर पकड़े जा चुके हैं। महाराष्ट्र से बुलाया शूटर संतोष यादव, लॉरेंस का भाई अनमोल बिश्नोई, फुफेरा भाई सचिन थापन व गोल्डी बराड़ फरा है।
सूत्रों के हवाले से खबर है कि गोल्डी बराड़ कनाड़ा में पंजाबी बाहुल्य इलाकों में छिपा है। उसे अब ठिकाने व मोबाइल बदलने पड़ रहे हैं। राजस्थान पुलिस की सूचना पर कनाड़ा पुलिस उसके कई ठिकानों पर दबिश दे रही है।












Click it and Unblock the Notifications