Mother Statue : राजस्थान में बेटों ने जिंदा मां की प्रतिमा लगवाई, वजह है दिल को छू लेने वाली

सीकर, 20 अगस्त। राजस्थान में एक महिला की मूर्ति सुर्खियों में है। वजह ये है कि महिला जिंदा है और उसके मृत पति के साथ में उसकी मूर्ति लगाई गई है। महिला के जीते जी उसकी प्रतिमा लगाने की पूरी कहानी बेहद रोचक है।

sikar news

सीकर के गांव खूड़ी में लगी जिंदा महिला की मूर्ति

दरअसल, राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर उपखंड के गांव खूड़ी में नथूराम ​थालौड़ का मई 2019 में निधन हो गया था। उनके दो बेटे सतपाल व महेंद्र ने पिता की याद में उनकी मूर्ति लगाने की ठानी। मूर्ति के आस-पास पार्क विकसित करने की तैयारियां करने लगे।

sikar news

मां बोलीं-'मरने के बाद कौन देखने आता है'

इस पर सतपाल व महेंद्र ने अपने खेत से दो-तीन बीघा जमीना पिता की मूर्ति व पार्क के लिए छोड़ी। जब पिता की मूर्ति स्थापित करने की बातें चल रही थीं। तब अचानक मां धापू देवी अपने बेटों से बोल उठी कि मरने के बाद प्रतिमा कौन देखने आता है।

sikar news

विधायक ने किया मूर्ति का अनावरण

मां की यह बात बेटों के दिल को छू गई। इसलिए उन्होंने अपने मां के जीते जी ही पिता के साथ उनकी भी मूर्ति बनवा ली और गुरुवार को माता पिता की मूर्ति पास पास स्थापित कर दी। गुरुवार को विधायक हाकम अली खान, विकास नाथ महाराज आदि ने मूर्तियों का अनावरण किया।

sikar news

राजस्थान का दूसरा मामला

किसी व्यक्ति की जीते जी प्रतिमा लगाने का राजस्थान का यह दूसरा मामला है। इससे पहले पूर्व विधायक प्रेम सिंह बाजौर की भी प्रतिमा लगाई जा चुकी है। इसी साल फरवरी में जोधपुर जिले की शेरगढ़ तहसील के गांव ढूंगरा के लोगों ने प्रेमसिंह बाजौर की प्रतिमा लगाई है। खास बात है कि खुद प्रेम सिंह बाजौर ने ही अपनी मूर्ति का अनावरण किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+