सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ का विरोध कर रहे राजस्थान सीएम समेत अन्य नेता को हिरासत में लिया गया
जयपुर, 21 जुलाई: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के बुलाए जाने पर दफ्तर पहुंच गई हैं। जहां उनसे ईडी के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। वहीं सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ का विरोध कांग्रेस कार्यकर्ता कर रहे थे। जिसमें राजस्थान सीएम अशोक गहलोत समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल रह। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत समेत अन्य को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा''देश में पहली बार ऐसा हो रहा है कि वे धरना प्रदर्शन रोक रहे हैं...।

वहीं सोनिया गांधी के खिलाफ ईडी की जांच का विरोध करने पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट को हिरासत में लिया गया। उन्होंने कहा ''देश में एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है... लोकतंत्र में विरोध करना हमारा अधिकार है, लेकिन इसे कुचला भी जा रहा है।

हिरासत में लिए जाने से पहले राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कांग्रेस मुखिया सोनिया गांधी की उम्र 70 वर्ष है और उनका जो व्यक्तित्व और आभामंडल है इसलिए ईडी को जांच के लिए उनके घर जाना चाहिए था। सीएम गहलोत ने कहा मैं ईडी और सीबीआई के प्रमुख से मिलना चाहता हूं और उन्हें बताना चाहता हूं कि लोग केंद्रीय एजेंसियों के बारे में क्या सोच रहे हैं।

वहीं कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा वे (सत्तारूढ़ दल) दिखाना चाहते हैं कि वे कितने शक्तिशाली हैं। हमने संसद में महंगाई का मुद्दा उठाया है लेकिन वे चर्चा के लिए तैयार नहीं हैं। अब हम केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का मुद्दा उठा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications