Rajasthan: पेपर लीक में पकड़े गए SI की SOG ने दुबारा ली परीक्षा, टॉपर नरेश मीणा भी हो गया फेल
Naresh Meena SI Topper Rajasthan: राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक केस में 15 और नए ट्रेनी एसआई पकड़े हैं। अब 34 एसआई पकड़े जा चुके हैं। 110 राडार पर हैं।
उधर, पूर्व में जो 15 ट्रेनी एसआई पकड़े गए थे, उनकी एसओजी ने दुबारा परीक्षा दिलवाई, जिसमें वे फेल हो गए जबकि पूर्व आरपीएससी ओर आयोजित एसआई भर्ती परीक्षा में इन्होंने 80 प्रतिशत तक अंक हासिल किए थे।

एसओजी की ली गई दुबारा परीक्षा में फेल होने वालों में आरपीएससी टॉपर नरेश मीणा भी शामिल है। अब एसओजी परीक्षा में ये एसआई अधिकतम 40 प्रतिशत अंक हासिल कर पाए हैं।
मंगलवार को एसओजी उन 15 ट्रेनी एसआई को भी राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण अकादमी से पकड़कर पूछताछ के लिए मुख्यालय लेकर आई, जो शुरुआती पूछताछ में यह भी नहीं बता पाए थे कि परीक्षा कौनसे सेंटर पर दी थी।
एसओजी परीक्षा में ये हुए फेल
1 नरेश मीणा
RPSC रिजल्ट- रैंक 1 कुल 400 में से 351 नंबर
SOG रिजल्ट- रैंक-डिस क्वालिफाइड कुल 400 में से 218 नंबर
2 करण पाल गोदारा
RPSC रिजल्ट- रैंक 22वीं कुल 400 से 344 नंबर
SOG रिजल्ट-डिस क्वालिफाइड कुल 400 में से 166 नंबर
3 प्रेमसुखी
RPSC रिजल्ट- रैंक 72वीं कुल 400 में से 336 नंबर
SOG रिजल्ट-डिस क्वालिफाइड कुल 400 में से 160 नंबर
4 गोपीराम जांगू
RPSC रिजल्ट- रैंक 135वीं कुल 400 में से 327 नंबर
SOG रिजल्ट-डिस क्वालिफाइड कुल 400 में से 180 नंबर
5 अशोक सिंह नाथावत
RPSC रिजल्ट- रैंक 35वीं कुल 400 में से 339 नंबर
SOG रिजल्ट-डिस क्वालिफाइड कुल 400 में से 138 नंबर
6 एकता
RPSC रिजल्ट- रैंक 123वीं कुल 400 में से 319 नंबर
SOG रिजल्ट-डिस क्वालिफाइड कुल 400 में से 150 नंबर
7 भगवती
RPSC रिजल्ट- रैंक 298वीं कुल 400 में से 310 नंबर
SOG रिजल्ट-डिस क्वालिफाइड कुल 400 में से 142 नंबर
8 चंचल
RPSC रिजल्ट- रैंक 372वीं कुल 400 में से 157 नंबर
SOG रिजल्ट-डिस क्वालिफाइड कुल 400 में से 186 नंबर












Click it and Unblock the Notifications