SIKAR : रींगस परिवहन इंस्पेक्टर मुक्ता सोनी ने मांगे एक लाख रुपए, 70 हजार लेते पकड़ी गई, जानिए पूरा मामला
सीकर। राजस्थान भष्ट्राचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने सीकर जिले के रींगस उप परिवहन कार्यालय में बुधवार को 70 हजार रुपए की रिश्वत लेते महिला इंस्पेक्टर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। रींगस उप परिवहन कार्यालय की परिवहन इंस्पेक्टर मुक्ता सोनी ने सीकर निवासी एक परिवादी से ओवरलोड ट्रक बिना आपत्ति के पास कराने की एवज में एक लाख रुपए की मांग की थी। बाद में सौदा 70 हजार रुपए में तय हुआ।

इस दौरान परिवादी ने जयपुर देहात एसीबी टीम को शिकायत दी। सत्यापन करवाए जाने के बाद एसीबी जयपुर देहात टीम के प्रभारी एडिशनल एसपी नरोत्तम वर्मा के निर्देशन में टीम ने इंस्पेक्टर नीरज भारद्वाज के नेतृत्व में आरटीओ रींगस में कार्रवाई की।

एसीबी जयपुर के अनुसार सीकर निवासी परिवादी के पास करीब 25 वाहन थे। जिनको पास कराने की एवज में आरटीओ इंस्पेक्टर मुक्ता सोनी ने एक लाख रुपए महीना की मांग की थी। सौदा 70 हजार में तय हो गया था। जिसे लेते समय ही एसीबी ने मुक्ता सोनी को भैरुजी मोड़ स्थित परिवहन कार्यालय में गिरफ्तार कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications