सीकर की बेटी मेजर अंकिता चौधरी ने 19 हजार ऊँची चोटी पर बनाया लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड
SIKAR NEWS , सीकर। राजस्थान के सीकर जिले की बेटी अंकिता चौधरी ने सियाचीन की बर्फीली पहाड़ियों की चोटी पर योगा कर लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाया है। भारतीय सेना में मेजर पद पर तैनात बहादुर बेटी अंकिता की इस कामयाबी पूरे जिले में खुशी की लहर है।

सीकर जिले के गोकुलपुरा गांव की बेटी अंकिता की बचपन से ही ख्वाहिश थी कि इंडियन आर्मी ज्वाइन करके कुछ अलग हटकर किया जाए। अपने इस ख्वाब के बारे में अंकिता अक्सर अपने दादा सीताराम खीचड़ से कहा भी करती थी, मगर शारीरिक रूप से कमजोर दिखने पर दादाजी हमेशा उसे आर्मी के हिसाब से अनफिट बताकर आर्मी में भर्ती होने की जिद को टाल दिया करते थे।

जिद और जज्बे ने अंकिता को न केवल आर्मी में भर्ती करवाया बल्कि मेजर के पद तक भी पहुंचाया। हाल ही अंकिता ने अपने साथियों के साथ सियाचीन की बर्फीली चोटी पर योगा कर लोगों को योग का संदेश दिया है। 19 हजार 22 फीट ऊँची चोटी पर योग करके रिकॉर्ड बनाया है।

मेजर अंकिता का परिवार
पेशे से ठेकेदारी करने वाले राजेन्द्र सिंह के परिवार में जन्मी अंकिता एक भाई और एक बहन है। अंकिता की भाभी कैलाश का कहना है कि अंकिता ने उनके परिवार का ही नहीं बल्कि देश का भी नाम रोशन किया है। अब उसका अगला लक्ष्य माउंट एवरेस्ट की चोटी पर योग करना है। अंकिता 2013 में सेना में भर्ती हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications