Sikar Tension : बाइक टकराने के बाद 2 समुदायों के व्यापारी हुए आमने-सामने, तनाव से सीकर के बाजार बंद

सीकर। राजस्थान के सीकर में गुरुवार को दो समुदायों के व्यापारी आमने-सामने हो गए। मोटरसा​इकिलों की टक्कर से कहासुनी शुरू हुई, जो मारपीट में बदल गई और फिर बाजारों में सन्नाटा पसर गया। माहौल तनावपूर्ण हो गया। आंशिक तनाव को देखते हुए सीकर के बाजारों में भारी पुलिस जाब्ता तैनात करना पड़ा है।

Sikar in Tension after Bike Accident and traders protest

मारपीट के बाद सीकर के अजमेरी गेट के आसपास की दुकानें बंद हो गईं। आसपास के इलाकों में भी जहां दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दी, वहीं भारी संख्या में लोग कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने दोनों ही पक्षों से समझाइश की। एक पक्ष के लोग झगड़े के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर लोग अड़े रहे। मामला भी दर्ज करवाया गया है। पुलिस झगड़े करने वाले युवकों की भी तलाश कर रही है। अजमेरी गेट पर पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता भी लगाया गया है।

बताया जा रहा है कि गुरुवार दोपहर को एक व्यापारी सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर बाजार में अपनी दुकान की तरफ जा रहे थे। तभी पीछे से व्यापारी को उनके किसी परिचित ने आवाज लगाई। वह दुकानदार मुड़ा तभी पीछे से आ रही एक बाइक दुकानदार से टकरा गई। इससे बाइक सवार युवक और दुकानदार के बीच कहासुनी हो गई। हाथापाई की नौबत आ गई।

इसके बाद विवाद बढ़ गया। गुस्साए दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दी और नारेबाजी करते हुए बाजार में चौराहे पर टायर जला दिए। इसके बाद कोतवाली थाने पहुंच गए नारेबाजी करते हुए। तब पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक घटना के बाद अब मामला शांत हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+