राजस्थान में जहां PM मोदी गरजे, वहां प्रशासन ने सीज किया BJP का चुनाव कार्यालय

Sikar News in Hindi, सीकर। राजस्थान में 12 सीटों पर 6 मई को चुनाव होना है। जहां एक-एक वोट के लिए राजनीतिक पार्टियां जोर लगाए हुए हैं, वहीं प्रशासन भी आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर गंभीरता दिखा रहा है। राजस्थान के सीकर संसदीय क्षेत्र ( Sikar Lok Sabha Seat ) में शुक्रवार को चुनावी रैली कर कांग्रेस पर कई निशाने साधे और शनिवार को जिला प्रशासन ने भाजपा का चुनाव कार्यालय ही सीज कर दिया।

Sikar BJP Lok sabha Election 2019 Office seazed By Administration

जानकारी के अनुसार सीकर जिला मुख्यालय पर रामलीला मैदान के पास एक मकान में भाजपा ने चुनाव कार्यालय कर रखा था। प्रशासनिक अधिकारी कार्यालय पर पहुंचे और वहां जाकर देखा तो यह कार्यालय पोलिंग बूथ से 200 मीटर की कम दूरी पर था। ऐसे में प्रशासन ने भाजपा कार्यकर्ताओं को मतदान केन्द्र से 200 मीटर की दूरी से कम होने का हवाला देते हुए भाजपा के इस कार्यालय को सीज कर दिया। सीज करने वाली टीम ने कार्यालय के ताला जड़ दिया और वहां का प्रचार सामग्री जब्त कर ली।

गजेंद्र सिंह शेखावत आए सीकर
इधर, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व जोधपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी शनिवार को एक ​दिवसीय दौरे पर सीकर आए। सीकर मीडिया से रूबरू होते हुए गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर जमकर प्रहार किए और कहा कि मुख्यमंत्री ने पद की गरिमा के विरुद्ध कार्य करते हुए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया है। लोकसभा चुनाव 2019 में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को प्रताड़ित करने का काम कर रही है। शेखावत ने सीकर में भाजपा कार्यालय को सीज करने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि जिला प्रशासन ने द्वेषतापूर्ण कार्रवाई की है। जनता चुनाव में मुंहतोड़ जवाब देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+