Sidharth Malhotra की दुल्‍हनिया Kiara Advani पहुंची जैसलमेर, अंबानी के चार्टर प्लेन में मुम्‍बई से भरी उड़ान

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी 6 फरवरी 2023 को जैसलमेर के जिस सूर्यगढ़ पैलेस में शादी कर रहे हैं वह राजस्‍थान के सबसे महंगे, भव्‍य व आलीशान होटलों में से एक है।

Sidharth Malhotra Kiara Advani Wedding

बॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ी सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी 6 फरवरी 2023 को होगी। सिद्धार्थ-कियारा राजस्‍थान के जैसलमेर में सूर्यगढ़ पैलेस में सात फेरे लेंगे। शादी के लिए कियारा आडवाणी शनिवार सुबह मुम्‍बई से जैसलमेर पहुंच भी गई है। व्‍हाइट आउटफीट और पिंक स्‍टॉल में आई कियारा बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

Recommended Video

    Kiara Advani पहुंची Jaisalmer, Pre Wedding की तैयारियां शुरू, कब होंगे फेरे?| वनइंडिया हिंदी #shorts
    कियारा आडवाणी के साथ फैशन डिजाइनर मनीष मल्‍होत्रा भी

    कियारा आडवाणी के साथ फैशन डिजाइनर मनीष मल्‍होत्रा भी

    बताया जा रहा है कि कियारा आडवाणी के साथ फैशन डिजाइनर मनीष मल्‍होत्रा और उनकी टीम भी मुम्‍बई से जैसलमेर पहुंची है। किराया के हाथ में सिद्धार्थ के नाम की मेहंदी लगाने के लिए मुम्‍बई से वीना नागदा शुक्रवार को ही जैसलमेर पहुंच गई थीं। सिद्धार्थ मल्‍होत्रा व कियारा आडवाणी की शादी में कई जानी-मानी हस्तियां जैसलमेर पहुंच रही हैं। ऐसे में जैसलमेर एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

    सिद्धार्थ मल्‍होत्रा व कियारा आडवाणी की शाही शादी होगी

    सिद्धार्थ मल्‍होत्रा व कियारा आडवाणी की शाही शादी होगी

    जैसलमेर का सूर्यगढ़ पैलेस राजस्‍थान के सबसे महंगे, भव्‍य व आलीशान होटलों में से एक है। यहां सिद्धार्थ मल्‍होत्रा व कियारा आडवाणी की शाही शादी होगी, जिसके फंक्‍शन की शुरुआत रविवार से शुरू होगी। मेहमानों व रिश्‍तेदार का जैसलमेर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। खबर है कि कियारा आडवानी मुम्‍बई से मुकेश अंबानी के चार्टर प्‍लेन से जैसलमेर पहुंची हैं। मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी व कियारा आडवानी में गहरी दोस्‍ती है।

    जैसलमेर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम

    जैसलमेर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम

    जैसलमेर एयरपोर्ट पर कियारा आडवाणी व सिद्धार्थ मल्‍होत्रा की शादी के लिए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। एयरपोर्ट के बाहर गाड़ियों के ड्राइवरों के लिए कार्ड व कलाई के लिए स्‍पेशल बैंड बनाए गए हैं। कार्ड पर ड्राइवर का नाम लिखा है। ड्राइवरों को चार से आठ फरवरी तक के लिए कार्ड जारी किए गए हैं।

    सूर्यगढ़ पैलेस में 84 कमरे बुक किए गए

    सूर्यगढ़ पैलेस में 84 कमरे बुक किए गए

    कियारा आडवाणी व सिद्धार्थ मल्‍होत्रा की शादी का पूरा काम मुंबई की एक बड़ी वेडिंग प्‍लानर कंपनी को सौंपा गया है। बॉलीवुड की इस हाई प्रोफाइल शादी में इंडस्‍ट्री, उद्योग, परिवार और रिश्‍तेदारी से 150 से ज्‍यादा लोग शामिल होंगे। पूरे सूर्यगढ़ पैलेस में सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किए गए हैं। सूर्यगढ़ पैलेस में 84 कमरे बुक किए गए बताए जा रहे हैं।

    सिद्धार्थ-कियारा का विवाह स्‍थल Suryagarh कैसा दिखता है?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+