कौन है राजस्थान का Shyam Rangeela, जो वाराणसी में PM Modi के सामने लड़ेगा लोकसभा चुनाव 2024?
Who is Shyam Rangeela: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करते करते कॉमेडियन श्याम रंगीला ने लोकसभा चुनाव 2024 में उन्हीं के सामने ही ताल ठोक दी है। श्याम रंगीला ने ऐलान किया है कि वे उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। वाराणसी से पीएम नरेंद्र मोदी भाजपा उम्मीदवार हैं।
श्याम रंगीला ने पीएम मोदी के सामने वाराणसी से लोकसभा चुनाव 2024 लड़ने का ऐलान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किया है। 25 अप्रैल को जनता से पूछा था कि उन्हें वाराणसी जाकर चुनाव लड़ना चाहिए या नहीं?

अब 1 मई की शाम को श्याम रंगीला ने लिखा कि 'वाराणसी से चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद आप सबसे मिल रहे प्रेम से मैं उत्साहित हूँ, वाराणसी पहुँचने, नामांकन और चुनाव लड़ने को लेकर जल्द ही वीडियो के माध्यम से अपने विचार आप सबके सामने रखूँगा। वन्दे मातरम्-जय हिन्द'
श्याम रंगीला का जन्म कब हुआ? (When was Shyam Rangeela born)
पीएम मोदी को लोकसभा चुनाव 2024 में वाराणसी सीट से सीधी चुनौती देने वाले श्याम रंगीला उर्फ श्याम सुंदर का जन्म 25 अगस्त 1994 को राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले की पीलीबंगा तहसील के गांव मानकथेरी में हुआ।
श्याम रंगीला का घर कहां है? (Where is Shyam Rangeela's house)
श्याम रंगीला के पिता जवाहर लाल किसान हैं। साल 2013 में इनके परिवार ने अपने मूल गांव मानकथेरी छोड़ दिया था। वहां से पड़ोसी जिले श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर के मोकामावाला गांव में आ गए। वर्तमान में श्याम रंगीला अपने परिवार के मोकामावाला में रहता है।

श्याम रंगीला की शिक्षा (Shyam Rangeela Education)
बता दें कि श्याम रंगीला की शुरुआती पढ़ाई गांव मानकथेरी से हुई। यहां आठवीं तक पढ़े। फिर बारहवीं तक पढ़ाई सूरतगढ़ और साल 2012 से 2015 जयपुर में एनिमेशन कोर्स किया।
श्याम रंगीला कॉमेडी वीडियो (shyam rangeela comedy video)
श्याम रंगीला का बचपन से सपना था कि वे कॉमेडियन बने। स्कूल-कॉलेज के दिनों से कॉमेडी किया करते थे, मगर श्याम रंगीला को देशभर में बतौर कॉमेडियन पहचान तब मिली जब 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' में रंगीला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मिमिक्री करके दर्शकों का दिल जीता। जज अक्षय कुमार तक ने उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन दिया था।

वाराणसी में नामांकन कब है?
लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें चरण में यूपी की वाराणसी पर 7 मई से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। बीजेपी राष्ट्रीय मंत्री सुनील बंसल के अनुसार पीएम नरेंद्र मोदी 10 मई के बाद किसी दिन नामांकन भर सकते हैं। वहीं, श्याम रंगीला ने नामांकन डेट का अभी खुलासा नहीं किया है।












Click it and Unblock the Notifications