मिस इंडिया 2019 के फाइनल में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेगी बूंदी की खूबसूरत लड़की श्रुति शर्मा

Bundi News, बून्दी। बेहद साधारण परिवार में जन्मी श्रुति शर्मा का अब एक और ख्वाब पूरा होने जा रहा है। मिस राजस्थान का खिताब जीतने के बाद श्रुति मिस इंडिया 2019 की दौड़ में शामिल होने जा रही हैं। सब कुछ उम्मीद के मुताबिक हुआ तो वह दिन दूर नहीं जब राजस्थान के बूंदी की इस खूबसूरत बेटी के सिर पर मिस इंडिया का ताज सजा हो।

Shruti Sharma to represent Rajasthan in Miss India 2019 final


मिस राजस्थान श्रुति शर्मा ने बताया कि उसने फरवरी 2019 में होने वाली देश की सबसे बड़ी सौंदर्य प्रतियोगिता मिस इंडिया 2019 के फाइनलिस्ट में जगह बनाई है। श्रुति इसमें राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगी। श्रुति के अनुसार हर लड़की का सपना होता है कि वह अपने माता-पिता, क्षेत्र व देश का नाम पूरे विश्व में रोशन करें। उसे ईश्वर ने अवसर दिया है। इसलिए वह सौंदर्य प्रतियोगिताएं जीत रही हैं। मिस इंडिया के बाद श्रुति का सपना मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करना है।

Shruti Sharma to represent Rajasthan in Miss India 2019 final

30 जनवरी से होगी ग्रुमिंग

मिस इंडिया 2019 की प्रतियोगिता के लिए 30 जनवरी से 1 फरवरी तक ग्रूमिंग होगी, जिसमें फेमस मूवीज राजा हिंदुस्तानी, धड़कन के डायरेक्टर हसनैन हैदरबादवाली और आईएफएफ के डायरेक्टर रजत व उनकी टीम के साथ ग्रूम करने के लिए आएंगे। 2 फरवरी को मिस इंडिया का ग्रांड फिनाले होगा। बता दें कि श्रुति के परिवार में माँ व उसकी एक बड़ी बहिन है। पिता का चार साल पहले निधन हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+