Rajasthan : टक्कर के बाद दो ट्रकों में लगी आग, सबके सामने जिंदा जल गए चालक-परिचालक, वीडियो
श्रीगंगानगर। राजस्थान के श्रीगंगानगर के राजियासर पुलिस थाना के पास दो ट्रकों में आमने-सामने की हुई भीषण भिड़ंत के बाद आग लग गई, जिसमें चालक और परिचालक जिंदा जल गए।

पंजाब-गुजरात जा रहे थे ट्रक
जानकारी के अनुसार पंजाब के तरनतारन से चावल लेकर मुंदरा पोर्ट गुजरात जा रहे ट्रक और नोखा से बीज लेकर श्रीगंगानगर जा रहे ट्रक की राजियासर के पास आमने सामने भीषण टक्कर हो गई। टक्कर के बाद आग लग गई।
Recommended Video

आस-पास के लोगों ने बुझाई आग
आसपास के खेतों में रहने वाले लोग मौके पर पहुंचे और ट्यूबवैल चलाकर आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर राजियासर पुलिस भी मौके पर पहुंची। दुर्घटना होते ही चावल से भरे ट्रक का चालक सोनू फंस गया।

हैरिसन ने कूदकर बचाई जान
उसके साथ बैठा 15 वर्षीय हैरिसन निवासी मखु गाड़ी से कूदकर सहायता के लिए बुलाने लगा। इसी दौरान आग और ज्यादा फैल गई। दूसरे ट्रक का चालक देवीलाल घायल अवस्था में बाहर निकल गया, लेकिन इसका भतीजा मनोज निवासी नोखा गाड़ी में फंस जाने से आग में जिंदा जल गया।

देवीलाल के पैर में फैक्चर
लोगों ने आग बुझाने और ट्रकों में फंसे दोनों लोगों को बचाने का खूब प्रयास किया। देवीलाल के पैर में फैक्चर हुआ है जबकि दूसरे ट्रक में सवार हैरिसन को मामूली चोट आई है। दोनों का उपचार सूरतगढ़ के ट्रामा सेंटर में किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications