भरे बाजार में अचानक धराशायी हो गई दुकान, लोगों ने भागकर बचाई जान, घटना सीसीटीवी में कैद
नागौर। राजस्थान के नागौर के तिगरी बाजार में एक दुकान में चल रहे मरम्मत के कार्य के दौरान पड़ोस की पुरानी दुकान भरभराकर गिर गई। घटना के समय दुकान में बैठा दुकानदार घायल हो गया। उसे नागौर के जेएलएन अस्पताल में भर्ती करवाया है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

वहीं, पूरी घटना बाजार में एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी का वीडियो देख लोग हैरान रह गए। वीडियो में रिकॉर्ड हुआ कि बाजार में सब कुछ सामान्य चल रहा है। लोगों की आवाजाही भी अन्य दिनों की तरह है। इस बीच अचानक दुकान भरभराकर गिरती है और जान बचाने के लिए भागते दिखते हैं। इनमें महिलाएं व बच्चे भी शामिल हैं।
मजदूर लगाने लगे आवाज
जैसे ही दुकान भरभराकर गिर रही थी तब पास की दुकान की मरम्मत में लगे मजदूरों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। उन्होंने लोगों को दूर भाग जाने की चेतावनी दी, जिससे कोई जानहानि नहीं हुई। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस और नगर परिषद ने राहत कार्य शुरू करवाया।












Click it and Unblock the Notifications