Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ShobhaRani Kushwaha: कौन हैं MLA शोभारानी कुश्‍वाहा, जो हुईं 'लापता', धौलपुर में जीजा को हराया

Who is MLA ShobhaRani Kushwaha: राजस्‍थान की महिला विधायक शोभारानी कुश्‍वाहा सुर्खियों में हैं। उनके विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों दीवारों पर 'विधायक शोभारानी कुश्‍वाहा लापता' पोस्‍टर चस्‍पा नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इनके 'लापता' होने की जानकारी शेयर की जा रही है।

दरअसल, इस बार धौलपुर में जोरदार बारिश हुई है। कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो गए। कांग्रेस विधायक शोभारानी कुश्‍वाहा के विधानसभा क्षेत्र धौलपुर में बाड़ी रोड और सैपऊ रोड पर बसी तीन दर्जन कॉलोनियों में करीब डेढ़ महीने से जलभराव की समस्‍या है।

Shobharani Kushwaha Congress MLA

यहां की दारा सिंह नगर, शिवनगर, पोखरा कॉलोनी, आनंद नगर, जगदंबा कॉलोनी, अयोध्या कुंज, हुंडवाल नगर, प्रेम नगर, उर्मिला विहार कॉलोनी, भोगीराम कॉलोनी और नर्सरी क्षेत्र में बरसाती पानी भरने से लोगों को काफी दिक्‍कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्‍थानीय लोगों के आरोप है कि उन्‍होंने समस्‍या समाधान के लिए जिला प्रशासन और विधायक शोभारानी कुशवाहा से गुहार लगाई, मगर कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे लोगों में विधायक के प्रति नाराजगी है। गुस्‍साए लोगों ने 'विधायक शोभारानी कुश्‍वाहा लापता' के पोस्‍टर छपवा दिए और दीवारों पर चस्‍पा करवा दिए।

Shobharani Kushwaha Congress MLA

लोगों ने यह भी आरोप लगाए कि विधायक शोभारानी कुश्‍वाहा चुनाव के समय गली-मोहल्‍लों में वोट मांगने तो जरूर आती हैं, मगर अब समस्‍या समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है, जिसकी वजह से लोगों ने विधायक के खिलाफ गुस्‍सा जाहिर किया है।

विधायक शोभारानी कुश्‍वाहा का जीवन परिचय

  • शोभारानी कुश्‍वाहा मूलरूप से उत्‍तर प्रदेश के झांसी के मेवातीपुरा मोहल्‍ले की रहने वाली हैं।
  • शोभारानी के पिता बलदेव सिंह कुश्‍वाहा एडवोकेट थे। माता का नाम लक्ष्मी देवी है।
  • कॉलेज की पढ़ाई करने के बाद शोभारानी और उनकी बड़ी बहन रजनी कुश्‍वाहा की शादी राजस्‍थान के धौलपुर में हुई।
  • शोभारानी के पति बीएल कुश्‍वाहा राजस्‍थान की राजनीति में सक्रिय थे।
Shobharani Kushwaha Congress MLA

विधायक शोभारानी कुश्‍वाहा का राजनीतिक कॅरियर

  • राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2013 में शोभारानी के पति बीएल कुशवाहा धौलपुर सीट पर बहुजन समाज पार्टी से चुनाव जीतकर विधायक बने।
  • ढाई साल बाद बीएल कुश्‍वाहा को एक मामले में जेल होने के कारण साल 2017 में उपचुनाव हुए तो शोभारानी ने भाजपा की टिकट पर जीत दर्ज की। विधायक बनीं।
  • साल 2018 में भाजपा ने शोभारानी कुश्‍वाहा को धौलपुर से टिकट दिया तब उनके सामने जीजा शिवचरण कुश्‍वाहा कांग्रेस उम्‍मीदवार थे।
  • साल 2018 में शोभारानी कुश्‍वाहा को 67349 और शिवचरण को 47989 वोट मिले। जीत का अंतर 19360 वोट रहा।
  • साल 2018 के बाद शोभारानी भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गई थी। उधर, जीजा शिवचरण कुश्‍वाहा कांग्रेस छोड़ भाजपा में आ गए।
  • साल 2023 के राजस्‍थान विधानसभा चुनाव में दोनों जीजा-साली फिर आमने-सामने हुए।
  • साल 2023 में कांग्रेस उम्‍मीदवार शोभारानी कुश्‍वाहा को 69724 वोट मिले जबकि इनके जीजा भाजपा उम्‍मीदवार शिवचरण कुशवाहा 45637 वोट पाकर तीसरे स्‍थान पर रहे।
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+