Rajasthan News: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10 वीं का रिजल्ट जारी, छात्राओं ने रचा इतिहास
Rajasthan Board Result: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की ओर से 12वीं कक्षा के तीनों संकायों के परिणाम घोषित करने के बाद आज 10वीं बोर्ड का परिणाम जारी कर दिया गया।
राजस्थान के करीब 11 लाख विद्यार्थियों को अपने परिणाम का इंतजार था, जो आज परिणाम की घोषणा के साथ रही समाप्त हो गया।

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान ने दसवीं कक्षा का परिणाम किया जारी, बोर्ड प्रशासक महेश चंद्र शर्मा ने जारी किया परिणाम, प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए परिणाम की करी घोषणा, बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा भी रहे मौजूद
Recommended Video
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से सैकंडरी और प्रवेशिका का परिणाम आज घोषित कर दिया गया। दसवीं बोर्ड का परिणाम बोर्ड के प्रशासक महेश चंद्र शर्मा ने जारी किया। इस मौके पर बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा भी मौजूद रहे ।
महेश शर्मा ने बताया कि इस बार बोर्ड का कुल परिणाम 93.3 प्रतिशत रहा । जिसमें छात्रों का परिणाम 92.64 प्रतिशत रहा तो वहीं छात्राओं का परिणाम 93.46 प्रतिशत रहा। सीनियर सेकेंडरी के परिणाम के बाद सेकेंडरी के परिणामों में भी बेटियां आगे रही ।
आपको बता दे कि पिछले साल 2023 में सेकेंडरी का परीक्षा परिणाम 90.49 रहा था। इस साल सेकेंडरी परीक्षा में 10 लाख 62 हजार 341 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे।
इसके साथ ही प्रवेशिका परीक्षा का परिणाम भी जारी किया गया। इसमें कुल 7063 विद्यार्थी रजिस्टर्ड हुए थे। परिणाम बोर्ड की वेबसाइट www.rajeduboard.rajasthan.gov.in एवं डिजी लॉकर पर भी उपलब्ध हो गया है।
प्रशासक महेश चंद्र शर्मा ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान दसवीं कक्षा का कुल परिणाम 93.03 प्रतिशत रहा। जिसमें छात्राओं का परिणाम 93.46 प्रतिशत रहा और छात्रों का परिणाम 92.64 प्रतिशत रहा। दसवीं के परिणाम मे भी छात्राओं ने बाजी मार कर कीर्तिमान रच दिया।












Click it and Unblock the Notifications