राजस्थान के कनोई गांव में है संसद भवन जैसा स्कूल, इसकी खूबसूरती पर फिदा हो जाएंगे आप, देखिए तस्वीरें
राजस्थान के कनोई गांव में है संसद भवन जैसा स्कूल, इसकी खूबसूरती पर फिदा हो जाएंगे आप, देखिए तस्वीरें
जैसलमेर, 5 मई। राजस्थान के किले, महल, हवेलियां और इनकी खूबसूरती की तो पूरी दुनिया दिवानी है। धोरां री धरती में एक से बढ़कर ऐतिहासिक इमारतें हैं जिनकी सुंदरता को कोई सानी नहीं है।

बालिका स्कूल कनोई जैसलमेर
इन दिनों राजस्थान के जैसलमेर का एक स्कूल भी चर्चा में हैं। यह स्कूल जैसलमेर में कनोई गांव में स्थित है। इसकी खास बात यह है कि स्कूल का डिजाइन संसद भवन जैसा है, जो लोगों को अपना मुरीद बना रहा है।

संसद भवन जैसा स्कूल राजस्थान
रेत के समंदर के बीच बने इस स्कूल भवन की डिजाइन वाकई मनमोहक है। जैसलमेर के कनोई गांव में बने इस खूबसूरत स्कूल का नाम राजपरिवार की रत्नावती भाटी पर रखा गया है। यह बालिका स्कूल है।

अंडाकार विद्यालय भवन
इस अंडाकार विद्यालय भवन में लड़कियों के पढ़ने के लिए सारे इंतजाम किए हैं। स्कूल को बनाने का मकसद है कि इलाके की गरीब लड़कियों को अच्छी और गुणवत्ता वाली शिक्षा दिलाना है।

स्कूल भवन वास्तुकला का बेजोड़ नमूना
तपते रेगिस्तान में बना यह स्कूल भवन वास्तुकला का बेजोड़ नमूना है। गर्मी से बचने के लिए इसमें कोई AC नहीं है पर बनावट ऐसी है कि जालीदार दीवारें और हवादार छत विपरीत मौसम में भी सुकून देती है।

कोविड के चलते पढ़ाई अब तक शुरू नहीं हो पाई
बताया जा रहा है कि मार्च 2021 से स्कूल में पढ़ाई शुरू होनी थी, लेकिन कोविड के चलते पढ़ाई अब तक शुरू नहीं हो पाई। स्कूल शुरू होने से पहले ही अपनी डिजाइन से सबका दिल जीत रहा है। जैसलमेर में इस तरह के स्कूल की कल्पना का सच में साकार होना सभी को हैरान कर रहा है। लोग सोशल मीडिया पर इस स्कूल की तस्वीरें जमकर शेयर कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications