Indian Idol Season 12 : सवाई भाट पहुंचे अपने ननिहाल डीडवाना, कहा-'मैं अपने सपने पूरे करके रहूंगा'
जयपुर, 22 जून। इंडियन आइडल के सीजन-12 शो से एलिमिनेट होने के बाद सवाई भाट अपने गृह जिले नागौर पहुंचे हैं। सवाई भाट अपने ननिहाल राजस्थान के नागौर जिले के डीडवाना भी गए, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इंडियन आइडल के सफर में सवाई भाट ने अपने कई परफॉर्मेंस के जरिए राजस्थान की मिट्टी की महक पूरी दुनिया तक पहुंचाने की कोशिश की।
Recommended Video

मकराना के गांव गच्छीपुरा के रहने वाले हैं सवाई भाट
बता दें कि सवाई भाट मूलरूप से नागौर ज़िले के मकराना के गांव गच्छीपुरा के रहने वाले हैं। इनका बचपन अपने ननिहाल डीडवाना में ही बीता था। इंडियन आइडल से लौटने के बाद डीडवाना में उन्होंने अपने बचपन के साथियों, परिवार जनों से भेंट की।

इंडियन आइडल-12 से एलिमिनेशन हुआ सवाई भाट
गौरतलब है कि टीवी दुनिया का सबसे मशहूर रियलिटी सिंगिग शो इंडियन आइडल-12 के मंच पर कल्याण जी आनंद जी एपिसोड टेलीकास्ट हुआ। एपिसोड खत्म होने के बाद एलिमिनेशन होना था, जिसका इंतजार दर्शकों को लंबे वक्त से था। अभी तक का सबसे शॉकिंग एलिमिनेश हुआ। इस एलिमिनेशन में सुरों से गाने वाले कंटेस्टेंट सवई भट्ट को बाहर कर दिया गया।

मेरी संगीत साधना ज़ारी रहेगी
सोनी टीवी के इंडियन आइडल मंच पर सवाई ने कहा था कि 'मैं वापस लौटूंगा, मैं हारा ज़रूर हूँ, लेकिन मेरी संगीत साधना ज़ारी रहेगी' इधर अपने ननिहाल डीडवाना में सवाई भाट ने मीडिया से बातचीत में कहा कि 'मैं पूरे राजस्थानवासियों और संगीत प्रेमियों की दुआओं और परिवारजनों के आशीर्वाद से आगे बढ़ा हूँ। अब संगीत साधाना से कभी पीछे मुड़कर नहीं देखूंगा। मैं अपना सपनों को पूरा करके ही रहूुंगा'












Click it and Unblock the Notifications