समदड़ी प्रधान पिंकी चौधरी की लव स्टोरी आई सामने, 2 बच्चों की यह मां 5 दिन पहले घर से हुई थी गायब

बाड़मेर। राजस्थान के बाड़मेर जिले की समदड़ी पंचायत समिति प्रधान पिंकी चौधरी का सुराग लग गया है। साथ ही इनकी लव स्टोरी भी सामने आई है। ये पांच दिन से अपने घर से गायब थीं। प्रधान पिंकी चौधरी लापता होने के पांचवें दिन अपने पीहर गांव गोलिया लौटीं, मगर वे माता-पिता के घर जाने की बजाय पास के गांव के अशोक पुत्र सोहनलाल चौधरी के घर पहुंची।

मैं लिव इन रिलेशनशिप में हूं...

मैं लिव इन रिलेशनशिप में हूं...

इसके बाद मीडिया से बातचीत में प्रधान पिंकी चौधरी ने बताया कि वह अपनी मर्जी से लापता हुई थी। परिजनों की ओर से दर्ज करवाई गई गुमशुदगी में दर्ज करवाई गई बातें झूठी थीं। प्रधान चौधरी ने कहा कि फिलहाल मैं लिव इन रिलेशनशिप में हूं। वो वीडियो भी मेरा नहीं है। अपनी बाकी बातें मैं न्यायालय में रखूंगी।

 तलाक होने तक अशोक के साथ रहूंगी

तलाक होने तक अशोक के साथ रहूंगी

समदड़ी थानाधिकारी मीठाराम चौहान ने बताया कि प्रधान ने अपने बयान में बताया है कि वह अपनी मर्जी से अकेली गई थी। इस दौरान उसका पुत्र भी साथ था। जब तक उसका तलाक नहीं होता है। तब तक वह गोलिया निवासी अशोक चौधरी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने की बात कही है। बता दें कि पिंकी चौधरी पांच साल पहले प्रधान बनी थी, मगर समदड़ी पंचायत समिति के चुनाव स्थगित हो जाने के कारण नया प्रधान नहीं चुना जा सका है।

 दो बच्चों की मां है प्रधान

दो बच्चों की मां है प्रधान

बाड़मेर पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि पिंकी चौधरी के दो बच्चे भी हैं। यह अपने ससुराल से पीहर जाने की बात कह कर घर से निकली थीं। लेकिन घंटों बीत जाने के बाद भी वह पीहर नहीं पहुंचीं। इस पर प्रधान के पिता ने समदड़ी थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। पुलिस अब इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+