भारत-पाकिस्‍तान में अंजू-सीमा की लव स्‍टोरी के बीच रूस की सैनिया ने बीकानेर के मयंक से रचाई शादी

sainia mayank Love Marriage India: रूस की सैनिया और बीकानेर के मयंक की लव स्‍टोरी की शुरुआत महाशिवरात्रि से हुई थी। अब दोनों ने शादी कर ली।

Sainia Mayank Bikaner Rajasthan: भारत-पाकिस्‍तान में इन दिनों अंजू-सीमा की प्रेम कहानी चर्चा में है। अपने प्‍यार के खातिर राजस्‍थान से अंजू पाकिस्‍तान चली गई और पाकिस्‍तान से सीमा नोएडा चली आई। इस बीच राजस्‍थान में बॉर्डर पार वाली एक और लव स्‍टोरी सामने आई है। अब लड़की पाकिस्‍तान से नहीं रूस से भारत आई है। नाम है सैनिया।

russia girl india boy marriage

बता दें कि सैनिया को राजस्‍थान के बीकानेर निवासी मंयक से प्‍यार हो गया था। अब दोनों ने हिंदू रीति रिवाज से शादी रचाई है। पूरे बीकानेर में इस शादी की चर्चा हो रही है। बीकानेर के सादुलगंज स्थित इस्कॉन मंदिर के पुजारी ने फेरे करवाए।

सैनिया और मयंक की शादी में इस्कॉन मंदिर से जुड़े कृष्ण भक्त शामिल हुए और फेरों के दौरान हरे कृष्णा का जाप चलता रहा। सैनिया व मयंक भी इस्कॉन मंदिर में गहरी आस्‍था रखते हैं।

इसी साल शिवरात्रि पर आर्ट ऑफ लिविंग के एक आयोजन में बंगलुरु में मयंक की मुलाकात रूस की सैनिया से हुई थी। दोनों में जान-पहचान हुई। पहले दोस्‍ती फिर प्‍यार हो गया।

दोनों ने अपने प्‍यार के बारे में घर वालों को बताया और शादी करने की इच्‍छा जाहिर की। इस पर सात अगस्‍त को रूस के मास्‍को में सैनिया व मयंक की सगाई की गई और बीकानेर में दोनों ने शादी कर ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+