Rising Rajasthan Global Investment Summit: पीएम मोदी करेंगे समिट का उद्घाटन, 30 लाख करोड़ के MoU साइन
राजस्थान में निवेश को बढ़ावा देने के लिए राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का आयोजन किया जा रहा है। समिट का आयोजन 9-11 दिसंबर को जयपुर प्रदर्शनी और सम्मेलन केंद्र (जेईसीसी) में होने वाला है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे और समिट का उद्घाटन करेंगे।
समिट में उद्योग जगत के दिग्गजों, निवेशकों और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों सहित 5,000 से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है। इसमे कुमार मंगलम बिड़ला, अनिल अग्रवाल, आनंद महिंद्रा, संजीव पुरी और अजय एस श्रीराम जैसे उद्योगपति शामिल होंगे।

समिट की शुरुआत से पहले प्रदेश की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि राजस्थान में अपार संभावनाए हैं। सभी निवेशक काफी उत्साहित हैं। राजस्थान के लिए यह स्वर्णिम दौर है। पर्यटन के क्षेत्र में काफी निवेश आएगा। राजस्थान में हर तरह का निवेश आने की उम्मीद है जोकि राजस्थान को आगे लेकर जाएगा।
समिट में 32 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे, जिसमे जापान, स्विटजरलैंड, सिंगापुर, डेनमार्क और दक्षिण कोरिया सहित 17 देशों अहम भागीदारी देखने को मिलेगी। कार्यक्रम की शुरुआत राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के भाषण के साथ होगी। शिखर सम्मेलन से पहले ही 30 लाख करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए जा चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications