सूर्य नगरी जोधपुर में अंधड़-बारिश के बाद गर्मी से मिली राहत, लोहावट में गिरे ओले

Rajasthan Weather: राजस्थान की सूर्य नगरी जोधपुर में भीषण गर्मी और उमस के बाद आज अंधड़-बारिश से आमजन को काफी राहत मिली है। लोहावट इलाके में जहां बारिश के साथ ओले गिरे है तो वहीं कई जगहों पर झमाझम बारिश हुई है।

प्रदेश में एक नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण शनिवार अलसुबह शहर व आसपास के इलाकों में अंधड़ के बाद बारिश हुई। बारिश के दौरान लोहावट क्षेत्र में चने के आकार के ओले गिरे।

relief-from-heat-after-thunderstorm-and-rain-in-surya-nagri-jodhpur-hail-fell-in-lohawat

मौसम के बदले इस मिजाज ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। तापमान में भी करीब दो डिग्री की कमी आई है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वही जोधपुर में कई जगहों पर हवा के साथ बूंदाबंदी हुई।

पश्चिमी राजस्थान में मौसम बदलने से भीषण गर्मी के तेवर ढीले पड़ गए हैं। अधिकतर जिलों में शुक्रवार रात और शनिवार सुबह आंधी-बारिश और ओले गिरे। जोधपुर में आज बारिश हुई। इससे पहले तेज धूल भरी हवाएं चली। बाद में काफी देर तक बारिश हुई।

तेज अंधड़ चलने पर शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही। अंधड़ और बारिश के बाद आज सुबह से ही शहर में आसमान पर बादलों की आवाजाही रही।

बादल छाने और ठंडी हवाएं चलने पर गर्मी के तेवर थोड़े नर्म पड़ गए। बादलों की आवाजाही बने रहने पर लोगों को धूप की तपिश से राहत मिली।

दोपहर में जोधपुर शहर में अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अब प्रदेश के 15 से ज्यादा जिलों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश व आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। वहीं अगले तीन दिन प्रदेश के कई जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+