RBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025 घोषित, जानें इस बार हर स्ट्रीम में कैसा रहा पासिंग प्रतिशत

Rajasthan Board Class 12th Result 2025: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के परिणाम 22 मई 2025 को घोषित कर दिए हैं। बोर्ड ने रिजल्ट के साथ-साथ सभी स्ट्रीम-आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स-की टॉपर्स लिस्ट भी जारी कर दी है।

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शाम 5 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस वर्ष का परिणाम औपचारिक रूप से जारी किया। उन्होंने कहा कि छात्रों ने कठिन परिश्रम के दम पर यह सफलता हासिल की है। साथ ही, उन्होंने शिक्षकों, अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन को भी बधाई दी।

rbse-board-class-12-result-2025-declared

छात्र अब अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। इसके अलावा, छात्र डिजीलॉकर और SMS सुविधा के जरिए भी परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।

RBSE Board Class 12th Result: किस स्ट्रीम में कैसा रहा पासिंग प्रतिशत

RBSE की ओर से जारी टॉपर्स लिस्ट में इस वर्ष भी छात्राओं का दबदबा रहा। हर स्ट्रीम में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। अभी कुछ ही देर में टापर्स की लिस्ट जारी कर दी जाएगी।

आर्ट्स स्ट्रीम

  • कुल पास प्रतिशत: 97.78%
  • लड़कियां: 98.42%
  • लड़के: 97.09%
  • इस स्ट्रीम में छात्राओं ने फिर से लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि आर्ट्स में लड़कियों की भागीदारी और मेहनत रंग ला रही है।

साइंस स्ट्रीम

  • कुल पास प्रतिशत: 94.43%
  • लड़कियां: 99.02%
  • लड़के: 98.07%
  • साइंस स्ट्रीम में इस साल पास प्रतिशत में गिरावट देखी गई है। पिछले वर्ष यह 97.75% था, जो इस बार घटकर 94.43% रह गया है।

कॉमर्स स्ट्रीम

  • कुल पास प्रतिशत: 99.07%
  • लड़कियां: 99.27%
  • लड़के: 98.97%
  • कॉमर्स स्ट्रीम ने इस वर्ष सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। पास प्रतिशत के लिहाज से यह सभी स्ट्रीम में अव्वल रही।

RBSE Board Class 12th Result: कैसे देखें रिजल्ट करें?

छात्र RBSE की वेबसाइट से टॉपर्स लिस्ट और अपना परिणाम देखने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए "RBSE 12th Result 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी स्ट्रीम (Arts/Science/Commerce) का चयन करें।
  • रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर सबमिट करें।
  • स्क्रीन पर परिणाम और टॉपर्स की सूची दिखाई देगी, जिसे डाउनलोड और प्रिंट किया जा सकता है।

RBSE Board Class 12th Result: शिक्षा में सुधार की दिशा में कदम

RBSE बोर्ड हर वर्ष परीक्षा प्रणाली को और अधिक पारदर्शी और तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए नए प्रयास करता है। इस बार डिजीलॉकर, SMS और वेबसाइट के माध्यम से छात्रों को परिणाम देखने की सुविधा दी गई, जिससे रिजल्ट देखने की प्रक्रिया अधिक आसान और सुलभ हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+