रावण राजपूत समाज सम्मेलन: पांच प्रतिशत आरक्षण व चुनावों में टिकट के लिए भरी हुंकार
Ravana Rajput Samaj Sammelan: हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह देवली के 105वें बलिदान दिवस के मौके पर शनिवार को जोधपुर के रावण का चबूतरा मैदान में रावणा राजपूत समाज का शौर्य महासम्मेलन हुआ, जिसमें समाज की दशा और दिशा समेत मुद्दे पर चर्चा की गई।
श्री अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान के बैनर तले हुए रावणा राजपूत समाज के महासम्मेलन में समाज के नेशनल लेवल के कई नेताओं ने भी शिकरत की। सभी ने समाज के मंच से राजनीतिक पार्टियों से सत्ता में पूर्ण भागीदारी के लिए हुंकार भरी।

रावणा राजपूत समाज ने सत्ता और संगठन में भागीदारी के अलावा ओबीसी आरक्षण का वर्गीकरण कर अलग से पांच फीसदी आरक्षण मांगा। इधर, जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में श्रद्धांजलि सभा व सम्मेलन हुआ, जिसमें जातिगत जनगणना की मांग उठाई गई।
रावणा राजपूत की प्रमुख मांगे
- रावणा राजपूत समेत ओबीसी की अति पिछड़ी जातियों को अलग से आरक्षण मिले।
- रावणा राजपूत जाति के साथ जुड़े अन्य नामों को हटाकर राजस्व रिकॉर्ड में एक नाम किया जाए।
- हाइफा हीरो मेरज दलपत सिंह देवली के शौर्य को विस्तर से राजस्थान बोर्ड और एनसीईआरटी सैलेबस में शामिल किया जाए।
- आगामी विधानसभा चुनावों के टिकट वितरण में सभी राजनीतिक दलों की ओर से रावणा राजपूत समाज को संख्या अनुपात में प्रतिनिधित्व दिया जाए।
- आनंदपाल सिंह सांवराद के एनकाउंटर की सीबीआई जांच में रावणा राजपूत समाज के लोगों पर दर्ज मामले वापस लिए जाए।












Click it and Unblock the Notifications