राजू तंवर बाड़मेर : होटल में वेटर का काम करने वाला लड़का बना राजस्थान पुलिस में सब इंस्पेक्टर
बाड़मेर। यह कहानी है वर्षों तक लक्ष्य का पीछा करते रहने की है। यह एक जुनून है कुछ बनने का है और यह सीख है उन युवाओं के लिए जो सोचते हैं कि एक नौकरी करते-करते अफसर बनने की तैयारी कर पाना मुश्किल है। इन बातों का जीता जागता है कि उदाहरण है राजस्थान के बाड़मेर का राजू तंवर।

सब इंस्पेक्टर राजू तंवर का साक्षात्कार
वन इंडिया हिंदी से खास बातचीत में राजू तंवर ने बयां किया होटलों में वेटर के रूप में काम करने से लेकर राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर बनने तक का पूरा सफर। आइए जानते हैं राजू तंवर की कामयाबी की कहानी। खुद उसी की जुबानी।

बाड़मेर के राजडाल का है राजू तंवर
राजस्थान सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2016 का परिणाम 31 अगस्त 2020 को जारी हुआ है। इसमें बाड़मेर के राजू तंवर ने भी बाजी मारी है। राजू तंवर ने पूरे राजस्थान में एससी वर्ग में 8वीं रैंक हासिल की है।

राजू तंवर की शिक्षा
बता दें कि राजू तंवर बाड़मेर जिला मुख्यालय से 75 किलोमीटर दूर शिव तहसील के गांव राजडाल का रहने वाला है। राजू ने प्रारंभिक शिक्षा अपने गांव से प्राप्त की। दसवीं शिव के स्कूल से और बारहवीं एमबीसी माध्यमिक विद्यालय गांधी चौक बाड़मेर से की। बाड़मेर के सरकारी कॉलेज से ग्रेजुएशन किया।

देहरादून से किया डिप्लोमा
बाड़मेर से बीए करने के बाद राजू तंवर ने देहरादून स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट से डेढ़ साल का डिप्लोमा किया। उसके बाद उदयपुर, जयपुर और जैसलमेर के सूर्या होटल आदि में वेटर का करने लगा।

होटलों में रहते हुए ही की पढ़ाई
राजू तंवर बताते हैं कि होटलों में वेटर के रूप में काम करते हुए भी मैंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी जारी रखी। होटल में काम के घंटे पूरे होने के बाद मैं अपने रूम में बैठकर पढ़ाई किया करता था। राजस्थान पुलिस एसआई भर्ती 2016 निकली तो मैंने भी भाग्य आजमाया। प्री परीक्षा, फिजिकल और साक्षात्कार में अपना बेस्ट दिया। नतीजा आज मैं भी एसआई बन गया।

एसआई राजू तंवर का परिवार
राजू तंवर बताते हैं कि उनके पिता पुरखाराम पीएचईडी में फीटर के पद से रिटायर हो चुके हैं। राजू के चचेरे भाई दिनेश तंवर सीआरपीएफ में सहायक कमांडेंट बने तो मैं भी प्रेरित हुआ। वेटर के काम से समय निकालकर जोधपुर में कोचिंग भी की। वेटर का काम छोड़कर एक कम्पनी में साइट इंचार्ज के रूप में ज्वाइन किया था। वहां लॉकडाउन से पहले तक काम किया।
-
देहरादून में सनसनी: सहसपुर में युवकों ने मचाया जमकर उत्पात, कार से मारी टक्कर, 4 गिरफ्तार, वीडियो वायरल -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग












Click it and Unblock the Notifications