रिलीज से पहले फिर विवादों में घिरी दीपिका की ये फिल्म

जयपुर। दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर अभिनित फिल्म पद्मावती रिलीज से पहले एक बार फिर से सुर्खियों में है। दरअसल जयपुर में राजपूत करणी सेना फिल्म की रिलीज का विरोध किया है। करणी सेना के सदस्यों ने जयपुर के प्रसिद्ध राजमंदिर सिनेमा के बाहर फिल्म के पोस्टर्स की होली जलाई। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने फिल्म ना रिलीज होने की भी धमकी थी।

padmavati

राजपूत करणी सेना ने शनिवार को दोपहर 2 बजे के आसपास जयपुर के राजमंदिर सिनेमा हॉल के बाहर नारेबाजी की और फिल्म के पोस्टर जलाए। करणी सेना के जिलाध्यक्ष नारायण सिंह ने से कहा, 'राजपूत समाज फिल्म देखे बना रिलीज नहीं होने देगा। फिल्म निर्माताओं ने कहा कि रिलीज से पहले राजपूत समाज के लिए फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी जाएगी। जो तय करेगी कि फिल्म में दिखाए तथ्य कितने सही है। अगर ऐसा नहीं किया गया, तो देश भर में राजपूत समाज से जुड़े संगठन इसे रिलीज नहीं होने देंगे।'

बता दें कि राजपूत करणी सेना ने 'पद्मावती' फिल्म की शूटिंग के वक्त से ही फिल्ममेकर्स पर तथ्यों से छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। इसे लेकर जयपुर के जयगढ़ किले में चल रही फिल्म की शूटिंग के दौरान भी काफी तोड़फोड़ की थी।
इस दौरान करणी सेना के सदस्यों ने फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली की पिटाई कर दी थी। करणी सेना फिल्म में अलाउद्दीन और पद्मावती के कथित प्रणय दृश्यों की शूटिंग को लेकर नाराज थी। करणी सेना के हमले के बाद संजय लीली भंसाली ने फिल्म की शूटिंग रोक दी थी। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण पद्मावती, रणवीर अलाउद्दीन, और शाहिद कपूर रानी पद्मावती के पति का रोल कर रहे हैं। ये फिल्म 1 दिसंबर सिनेमाघरों में लगेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+