Rajasthan: राजपूत दूल्हे ने शादी में मिले साढ़े 11 लाख रुपए लौटाए, भर आई दुल्हन के पिता की आंखें
राजस्थान के गांव हुडील में राजपूत दूल्हे अमर सिंह तंवर ने शादी में लग्न टीके की रस्म में मिले 11 लाख 51 हजार रुपए दुल्हन के परिवार को लौटा दिए। इस फैसले पर उनकी हर तरफ तारीफ हो रही है।

राजस्थान में शादी समारोह में दहेज मांगने वालों की कोई कमी नहीं है। कई बेटियां दहेज की बलि तक चढ़ा दी जाती हैं, मगर राजस्थान के कई राजपूत परिवार दहेज के खिलाफ सराहनीय फैसले ले चुके हैं। इसी कड़ी में राजस्थान के पाली जिले के जैतारण तहसील के सांगावास की तंवरों की ढाणी निवासी एक राजपूत परिवार का नाम भी जुड़ गया है।
जानकारी के अनुसार तंवरों की ढाणी के अमर सिंह तंवर की शादी 22 फरवरी 2023 को नागौर जिले के गांव हुडील निवासी प्रेम सिंह शेखावत की बेटी बबीता कंवर से शादी हुई। शादी समारोह में लग्न टीके की रस्म निभाते हुए दूल्हे के परिवार ने एक थाल में 11 लाख 50 हजार रुपए रखकर दूल्हे को भेंट करना चाहा, मगर दूल्हे ने रुपए लेने से इनकार कर दिया।
एक बारगी तो सबको लगा कि दूल्हा व उसका परिवार साढ़े 11 लाख से ज्यादा का दहेज लेना चाह रहा होगा, मगर फिर सबको दूल्हे के परिवार के सराहनीय फैसले का पता चला तो हर कोई उनकी तारीफ करने लगा। अमर सिंह तंवर ने दहेज के 11 लाख 50 हजार रुपए लौटाकर शगून के तौर पर सिर्फ एक रुपया व नारियल लिया।
दूल्हे द्वारा दहेज में मिल रहे साढ़े 11 लाख रुपए लौटाए जाने पर दुल्हन के पिता की आंखों से आंसू छलक आए। वे बोले कि हमें गर्व है कि हमारी बेटी हम ऐसे परिवार में दे रहे हैं, जो दहेज के खिलाफ है। बता दें कि दूल्हे के परिवार से कई सदस्य आर्मी में हैं।
खुद दूल्हे अमर सिंह तंवर भी भारतीय सेना में सिपाही पद पर कार्यरत हैं। इनके पिता भंवर सिंह आर्मी में सूबेदार मेजर रहे। दादा बहादुर सिंह ने फौजी बनकर देश सेवा की। उन्होंने भारत-पाक युद्ध 1971 और भारत-चीन युद्ध 1965 में अदम्य साहस दिखाया।












Click it and Unblock the Notifications