rajkumar roat: कौन हैं ये सांसद राजकुमार रोत, जो ऊंट पर सवार होकर पहुंचेंगे संसद में
Parliament Session 2024: 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से शुरू हुआ है। पहले दिन संसद में राजस्थान के सीकर से माकपा सांसद अमराराम ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचे। बाड़मेर लोकसभा सांसद उम्मेदाराम ने संसद भवन की सीढ़ियों को नमन किया। इसके बाद भवन में प्रवेश किया। वहीं, बांसवाड़ा से बीएपी सांसद राजकुमार रोत ने ऊंट पर सवार होकर संसद पहुंचने का ऐलान किया है।
राजकुमार रोत ने जानकारी दी कि आदिवासी पहचान और राजस्थान की शान ऊंट पर बैठकर कल सुबह 10.30 बजे संसद पहुंचूंगा। दोपहर करीब 1-2 बजे के मध्य 18वी लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करूंगा। जोहार उलगुलान!

हालांकि इससे पहले सोशल मीडिया X में जारी एक बयान में सांसद राजकुमार रोत कहा, एक बांसवाड़ा-डूंगरपुर की जनता के आशीर्वाद से 18वी लोकसभा के पहले दिन संविधान की किताब के साथ सदन में प्रवेश। बांसवाड़ा-डूंगरपुर की जनता को तहेदिल से धन्यवाद। जोहार उलगुलान।
उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्थान की 25 सीटों पर भाजपा 14, कांग्रेस के 8, माकपा, आरएलपी व बीएपी का एक-एक सांसद संसद पहुंचा है। अलवर से सांसद भूपेंद्र यादव, जोधपुर से सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने आज शपथ ली है।












Click it and Unblock the Notifications