Taranagar Election Result 2023: राजस्थान चुनाव में तारानगर से राजेंद्र राठौड़ 10345 से हारे, बुडानिया जीते
Taranagar Election Result 2023: राजेंद्र राठौड़-नरेंद्र बुडानिया का रिजल्ट, राजस्थान चुनाव की VIP सीट तारानगर के क्या हाल?
Taranagar Election Result 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा नेता राजेंद्र सिंह राठौड़ तारानगर से चुनाव हार गए। तारानगर में कांग्रेस के नरेंद्र बुडानिया फिर विधायक चुने गए हैं।
नरेंद्र बुडानिया ने 108236 वोट हासिल किए जबकि राजेंद्र राठौड़ को 97891 मिले। जीत का अंतर 10345 वोट रहा।

25 नवंबर को हुए मतदान में तारानगर सीट राजस्थान की सर्वाधिक वोटिंग वाली सीट है। इस बार भाजपा के नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ नरेंद्र बडानिया के बीच कड़ी टक्कर बताई जा रही है। नरेंद्र बुडानिया चूरू के सांसद व विधायक भी रह चुके हैं।
राजस्थान की हॉट सीट में शुमार चूरू जिले के तारानगर विधानसभा क्षेत्र में इस बार रिकॉर्ड 82.30 फीसदी मतदान हुआ है। यहां बीजेपी प्रत्याशी नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ और कांग्रेस प्रत्याशी वर्तमान विधायक नरेन्द्र बुडानिया के बीच कांटे की टक्कर है। तारानगर में इस बार गत चुनाव के मुकाबले 7.15 फीसदी वोटिंग ज्यादा हुई है।
तारानगर को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। यह सीट ज्यादा कांग्रेस के कब्जे में रही है। कांग्रेस के इस गढ़ में बीजेपी ने पहली बार वर्ष 2008 के चुनाव में सेंध लगाई थी। तब भी बीजेपी ने राजेन्द्र राठौड़ को ही चुनाव मैदान में उतारा था। उसके बाद हुए चुनाव में राजेन्द्र राठौड़ फिर अपने पुराने विधानसभा क्षेत्र चूरू चले गए थे। उसके बाद 2013 में फिर बीजेपी ने यहां जीत का परचम लहराया, लेकिन 2018 में यह सीट फिर कांग्रेस के खाते में चली गई।
राजस्थान की अन्य वीआईपी सीटों का परिणाम












Click it and Unblock the Notifications