राजस्थान : पति की कम सैलरी से परेशान पत्नी ने बेल्ट से गला घोंटकर की हत्या, पहले दोनों ने जमकर पी शराब
बाड़मेर, 29 अगस्त। राजस्थान के बाड़मेर के कोतवाली पुलिस थाना इलाके के जटियो का नया वास में एक महिला ने अपनी पति की हत्या कर दी। हत्या के पीछे वजह पति की कम सैलरी बताई जा रही है। बेल्ट से गला घोंटकर मारने से पहले महिला ने पति के साथ शराब पार्टी की। दोनों ने जमकर शराब पी। पैसों को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। बाड़मेर कोतवाली पुलिस ने महिला को पति की हत्या के आरोप में पकड़ा है।

बाड़मेर कोतवाली थाना अधिकारी उगमराज सोनी का कहना है कि शहर के जटियो का वास अनिल कुमार व उसकी पत्नी मंजू के बीच पैसों को लेकर अक्सर झगड़ा होता रहता था। वारदात वाली रात को भी दोनों खूब झगड़े थे। पति की कम सैलरी के वजह से दोनों आपस में बनती नहीं थी। रात को पहले दोनों ने जमकर शराब पी थी। पहले कहासुनी हुई और फिर बात इतनी बढ़ गई कि पत्नी ने बेल्ट लेकर पति का गला घोंट दिया, जिससे पति की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार अनिल व उसकी पत्नी के झगड़ने की सूचना पर परिजन उनके घर पहुंचे तब मंजू पति के शव के पास खड़ी थी। अनिल की मां कुंती की रिपोर्ट पर पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर मंजू को हिरासत में लिया। पुलिस की शुरुआती पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार भी कर लिया। पुलिस ने शव को बाड़मेर जिला अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।












Click it and Unblock the Notifications