मां ने अपने दो मासूमों की कर दी हत्या, फिर रोकर कहा-चुडैल ने किया सब

नई दिल्ली। राजस्थान के अलवर में महिला ने अपने ही दो मासूम बच्चों की हत्या कर दी। महिला एक शख्स से साथ रिश्ते में थी और उससे शादी करना चाहती थी लेकिन उसे अपनी शादी में ये बच्चे रुकावट दिख रहे थे। मां ने दोनों बच्चों की गला दबाकर हत्या कर दी। महिला ने पड़ोसियों से चुडैल के बच्चों को मार जाने का बात कही लेकिन पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की तो मामला खुला।

प्रेमी के साथ निकाह के लिए मार दिए बच्चे

प्रेमी के साथ निकाह के लिए मार दिए बच्चे

भिवाड़ी क्षेत्र के जेडिया गांव की रहने वाली बच्चों की हत्या की आरोपी मां का नाम मुनीफा है। उसका समेदीन नाम से शख्स से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। काफी समय से दोनों एक-दूसरे से मिल रहे थे। मुनीफा अपने पति को छोड़कर समेदीन के साथ निकाह करना चाहती थी। मुनीफा को लगा कि दूसरी शादी में पहले पति से हुए उसके दो बच्चे रुकावट हैं तो उसने उन्हें रास्ते से हटाने के लिए उनकी हत्या का प्लान बनाया और फिर गला दबाकर दोनों को मार दिया। बच्चों की उम्र चार साल और दो साल बताई जा रही है।

 रो-रोकर कहती रही चुडैल ने मार दिए बच्चे

रो-रोकर कहती रही चुडैल ने मार दिए बच्चे

मुनीफा ने अपने दोनों बच्चों को गला दबाकर मार डाला और फिर कुछ देर बाद जोर-जोर से रोने लगी। पड़ोस के लोग आए तो बोली कि चूडैल ने उसके बच्चों को ममार दिया। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंची। चुडैल के बच्चों को मार देने की बात पर पुलिस की सख्ती से उससे पूछताछ की तो उसने बच्चों की हत्या करना कबूल कर लिया।

ऐसे रची अपने ही बच्चों की हत्या की साजिश

ऐसे रची अपने ही बच्चों की हत्या की साजिश

मुनीफा ने पूरे प्लान के साथ अपने बच्चों को कत्ल किया। गुरुवार सुबह उसने दोनों बच्चों को नहलाकर उनकी हत्या की और फिर उन्हें घर छोड़ खेत में जाने की बात कहकर निकल गई। वापस आई को एकदम बच्चों से लिपटकर रोने लगी और बच्चों को चुडैल के मार देने की बात कहने लगी। भिवाड़ी पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस उसके प्रेमी से भी पूछताछ कर रही है कि कहीं वो भी इस हत्याकांड में शामिल तो नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+