Rajasthan Trains: मई में रद्द रहेंगी ये 4 ट्रेनें, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट, रेलवे ने जारी की लिस्ट
Rajasthan Trains: नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे (North Western Railway) ने मई 2026 में जोधपुर रेल मंडल की कई ट्रेनों को रद्द और कुछ के रूट में बदलाव करने का फैसला लिया है। यह निर्णय भारतीय रेलवे की ओर से चल रहे इन्फ्रास्ट्रक्चर कार्यों के चलते लिया गया है। इसके तहत कई ट्रेन का रूट डायवर्ट किया जा रहा है जबकि कुछ ट्रेन कैंसल रहेंगी। ऐसे में रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा की योजना बनाने से पहले बदलाव जरूर देखें।
जानकारी के अनुसार, जोधपुर रेल मंडल के मेड़ता रोड स्टेशन यार्ड में अंडर ब्रिज (RUB) निर्माण का कार्य किया जा रहा है। इस वजह से कई ट्रेनों की सेवाएं प्रभावित होंगी। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर भी इसकी जानकारी शेयर की गई है।

Rajasthan Trains: कुछ ट्रेन रद्द रहेंगी, जबकि कई का रूट बदला
- रेलवे के अनुसार, कुछ ट्रेनें पूरी तरह रद्द कर दी गई हैं। इनमें गाड़ी संख्या 14891 (जोधपुर-हिसार एक्सप्रेस) 24 मई 2026 को रद्द रहेगी, जबकि 14892 (हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस) 25 मई को रद्द रहेगी।
- इसके अलावा 22977 (जयपुर-जोधपुर एक्सप्रेस) और 22978 (जोधपुर-जयपुर एक्सप्रेस) भी 24 मई को रद्द रहेंगी।
- कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है या उनके संचालन में बदलाव किया गया है। गाड़ी संख्या 22422 (जोधपुर-दिल्ली सराय एक्सप्रेस) 24 मई को जोधपुर की बजाय डिगाना से चलेगी। यह ट्रेन जोधपुर-डिगाना के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
- इसी तरह 14721 (जोधपुर-बाड़मेर एक्सप्रेस) 24 मई को बीकानेर से संचालित होगी और जोधपुर-बीकानेर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 14722 (अंबेर-जोधपुर एक्सप्रेस) 23 मई को केवल अंबेर से बीकानेर तक ही चलेगी।
- इसके अलावा 14892 (हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस) 24 मई को हिसार से डिगाना तक ही चलेगी, जबकि 22421 (दिल्ली सराय-जोधपुर एक्सप्रेस) 24 मई को डिगाना तक ही सीमित रहेगी।
North Western Railway ने यात्रियों से की अपील
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर प्राप्त करें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके। यह बदलाव अस्थायी है और निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सेवाएं सामान्य हो जाएंगी। रेलवे का कहना है कि ये कार्य भविष्य में बेहतर और सुरक्षित रेल सेवाएं प्रदान करने के लिए किए जा रहे हैं।
इन ट्रेनों का बदला जाएगा रूट
डायवर्जन के तहत 14813, 14888, 14707, 14887, 14814, 14853, 14087 और 22632 जैसी अहम एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला जाएगा। ये ट्रेनें अब लूनी, अजमेर, फलोदी, बीकानेर और मारवाड़ जंक्शन जैसे स्टेशनों से होकर गुजरेंगी।












Click it and Unblock the Notifications