Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

राजस्‍थान में बनेंगी साढ़े तीन हजार नई ग्राम पंचायत, जान‍िए सबसे ज्‍यादा व कम कौन से ज‍िले में?

Rajasthan New Gram Panchayats: राजस्‍थान में ग्रामीण स्‍तर पर स्‍थानीय निकायों का ढांचा और मजबूत होने जा रहा है। मंत्रियों की उप समिति ने प्रदेश में 3443 नई ग्राम पंचायतों के गठन को मंजूरी दे दी है। साथ ही, 81 पंचायत समितियों और 8 नई जिला परिषदों के गठन पर भी सहमति बनी है। इसके बाद प्रदेश में ग्राम पंचायतों की कुल संख्‍या 14784 तक पहुंच जाएगी।

कोर्ट में ढाई सौ से ज्‍यादा याचिकाएं

राजस्थान में नई पंचायतों के गठन को लेकर करीब 250 याचिकाएं हाईकोर्ट में दायर की गई थीं। अब सरकार कोर्ट से दिशा-निर्देश लेते हुए जल्‍द ही गजट नोटिफिकेशन जारी करने की तैयारी में है। इसके बाद परिसीमन, वोटर लिस्‍ट अपडेट और ओबीसी आरक्षण तय करने जैसे जरूरी काम पूरे होने पर चुनाव कराए जा सकेंगे।

Rajasthan to Get 3 443 New Gram Panchayats

आबादी के आधार पर फार्मूला

  • सामान्य क्षेत्र: 2550 की आबादी पर एक पंचायत
  • रेगिस्तानी जिले: 1500 की आबादी पर पंचायत
  • ट्राइबल क्षेत्र: 1600 की आबादी पर पंचायत
  • पंचायत समितियां: 2 लाख की जनसंख्‍या या 40 ग्राम पंचायतें
  • ट्राइबल पंचायत समितियां: 1.5 लाख आबादी या 40 पंचायतें

किस जिले में सबसे ज्‍यादा नई पंचायतें?

प्रस्‍तावित पंचायतों में जालोर सबसे आगे है, जहां 109 नई ग्राम पंचायतें और 7 पंचायत समितियां बनाई जाएंगी। वहीं डूंगरपुर में 87 पंचायतें, दौसा में 89 और नागौर में 81 पंचायतों का गठन होगा।

जिलावार प्रमुख आंकड़े (चयनित)

  • जालोर - 109 पंचायत, 7 समिति
  • दौसा - 89 पंचायत, 4 समिति
  • डूंगरपुर - 87 पंचायत, 4 समिति
  • नागौर - 81 पंचायत, 4 समिति
  • झुंझुनूं - 70 पंचायत, 3 समिति

सबसे कम प्रस्ताव वाले जिले

कुछ जिलों में बेहद कम या नाममात्र नई पंचायतें बनी हैं।

  • डीग - 0 पंचायत, 1 समिति
  • हनुमानगढ़ - 14 पंचायत, कोई समिति नहीं
  • झालावाड़ - 18 पंचायत
  • भरतपुर - 30 पंचायत
  • अजमेर - 43 पंचायत

शहरी निकायों की स्थिति

  • ग्राम पंचायतों के साथ-साथ शहरी निकायों का ढांचा भी बदला है।
  • इस बार 113 नए निकाय बढ़ाए गए, जिससे अब प्रदेश में कुल 309 नगरीय निकाय हैं।
  • इनमें 10 नगर निगम, 51 नगर परिषद और 248 नगर पालिकाएं शामिल हैं।
  • 111 निकायों का कार्यकाल पूरा हो चुका है और वहां प्रशासक तैनात हैं। वहीं, अक्‍टूबर में 89 और दिसंबर से फरवरी तक 109 निकायों का कार्यकाल पूरा होना है।
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+