राजस्थान: कुएं में फेंके शराब के ड्रम निकालने उतरे तीन लोगों की दम घुटने से मौत
कुएं में फेंके शराब के ड्रम निकालने उतरे तीन लोगों की दम घुटने से मौत
भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में शराब के ड्रम निकालने को कुएं मे उतरे तीन लोगों की जहरीली गैस की चपेट में आकर मौत हो गई। जबकि एक अन्य गंभीर है, जिसका इलाज चल रहा है। घटना यहां के छापर मुहल्ले की है। छापर में आबकारी विभाग और पुलिस टीम ने कच्ची शराब बनाए जाने की सूचना पर दबिश दी थी।

पुलिस की दबिश के बारे में तस्करों को पता चला तो उन्होंने पास के एक कुएं में शराब के ड्रम फेंक दिए। पुलिस ने दबिश दी और शराब ना मिलने पर लौट गई। पुलिस के जाने के बाद चार लोग इन्हें निकालने के लिए कुएं मे उतरे, जहां वो जहरीली गैस की चपेट में आ गए और उनका दम घुट गया। इससे तीन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक को बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया।












Click it and Unblock the Notifications