Rajasthan Paper Leak: प्रेमिका के सुराग से पकड़ा गया शेरसिंह मीणा, एक करोड़ में बेचा था GK का पेपर

आरपीएससी पेपर लीक केस में अब मास्‍टर माइंड शेर सिंह को भी पकड़ लिया है। कुछ दिन पहले ही इसकी प्रेमिका पकड़ी गई।

Rajasthan teacher exam Paper leak

राजस्‍थान में आरपीएससी की ओर से आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा में पेपर लीक करवाने वाला मास्‍टर माइंड शेरसिंह मीणा पकड़ा गया है। राजस्‍थान पुलिस ने एक लाख के इनामी शेरसिंह मीणा को ओडिशा से पकड़ा है। कुछ दिन पहले से ही एसबीआई में कार्यरत इसकी प्रेमिका को पकड़ा था। दोनों से पूछताछ में कई राज खुलने की उम्‍मीद है।

राजस्‍थान वरिष्‍ठ शिक्षक भर्ती परीक्षा पेपर के मास्‍टर माइंड शेरसिंह मीणा ने आरोपी भूपेंद्र सारण को करीब एक करोड़ में सामान्‍य ज्ञान का पेपर बेचा था। पूरे मामले की जांच राजस्‍थान एसओजी कर रही है।

मीडिया से बातचीत में एसओजी के असफरों ने बताया कि पिछले सप्‍ताह जयपुर से आरोपी शेरसिंह मीणा की प्रेमिका अनिता मीणा को पकड़ा। वह स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया में कार्यरत है। वह लंबे समय से शेरसिंह मीणा के सम्‍पर्क में थी।

शेरसिंह व अनिता ने काली कमाई से संपत्ति भी बनाई। पुलिस पूछताछ में प्रेमिका ने ही शेरसिंह के बारे में सराग दिया, जिसके आधार पर पुलिस ने ओडिशा से शेरसिंह को भी पकड़ लिया।शेरसिंह मीणा को ओडिशा से जयपुर लाया जाएगा। फिर उदयपुर ले जाया जाएगा, क्‍यों कि पेपर लीक केस उदयपुर में ही दर्ज है।

पिछले साल नवंबर में पुलिस ने चलती बस में पेपर हल करते हुए वरिष्‍ठ शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्‍यर्थियों को पकड़ा था। यह पेपर शेरसिंह मीणा के जरिए ही इन तक पहुंचा था। पूरे मामले में अब 60 से ज्‍यादा लोग अरेस्‍ट हो चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+