Rajasthan Summer Vacation 2026: इस बार 10 दिन कम हुई बच्चों की गर्मी छुट्टियां, कब से बंद होंगे स्कूल?
Rajasthan Summer Vacation 2026: राजस्थान के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों और अभिभावकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। साल 2026 के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। राजस्थान शिक्षा विभाग और RBSE द्वारा जारी नए शैक्षणिक कैलेंडर 'शिविरा पंचांग' के अनुसार इस बार गर्मी की छुट्टियां 16 मई से 20 जून 2026 तक रहेंगी।
इस साल की सबसे बड़ी खास बात यह है कि छुट्टियों की अवधि में बदलाव किया गया है। जहां पहले गर्मी की छुट्टियां आमतौर पर 45 दिनों की होती थीं, वहीं इस बार इन्हें घटाकर 35 दिन कर दिया गया है। यानी छात्रों को 10 दिन कम अवकाश मिलेगा। इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य स्कूलों में पढ़ाई के दिनों (Teaching Days) की संख्या बढ़ाना है। नए कैलेंडर के अनुसार अब पूरे सत्र में 214 शिक्षण दिवस सुनिश्चित किए जाएंगे।

Rajasthan Summer Vacation 2026: 15 मई तक चलेगी क्लास
- नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल 2026 से हो चुकी है और 15 मई तक स्कूलों में नियमित कक्षाएं चलेंगी।
- इसके बाद 16 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश लागू हो जाएगा। छुट्टियों के दौरान स्कूल पूरी तरह बंद रहेंगे, -जिससे छात्रों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।
- 20 जून को छुट्टियां समाप्त होने के बाद 21 जून 2026 से स्कूल दोबारा खुल जाएंगे और नियमित पढ़ाई शुरू हो जाएगी।
Rajasthan Garmi ki Chutti: 10 दिम कम कर दी गई छु्ट्टियां
इस बार गर्मी की छुट्टियां 45 की जगह पर 35 दिनों की ही होगी। शिक्षा विभाग का मानना है कि छुट्टियों में कटौती कर पढ़ाई के दिनों को बढ़ाने से छात्रों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार होगा और पाठ्यक्रम को समय पर पूरा करने में भी मदद मिलेगी। हालांकि, कुछ अभिभावकों और छात्रों के बीच छुट्टियों में कटौती को लेकर मिश्रित प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।
जहां एक ओर बच्चों और अभिभावकों को लंबे अवकाश की कमी खल रही है, वहीं दूसरी ओर बेहतर शैक्षणिक परिणाम की उम्मीद भी जताई जा रही है। यह नया शैक्षणिक कैलेंडर पढ़ाई और अवकाश के बीच संतुलन बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications