Rajasthan Schools Open: कब से बच्चों को जाना होगा स्कूल? ऑनलाइन क्लास पर भी अपडेट
Rajasthan Schools Open: राजस्थान में कड़ाके की ठंड और शीतलहर (Cold Wave) से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है। ठंड की वजह से स्कूलों की छुट्टियां 8 जनवरी तक बढ़ाई गई थी। अति घने कोहरे को देखते हुए राज्य के कई जिलों में स्कूलों के दोबारा खुलने की तारीखों में बदलाव किया गया है। 7 जनवरी 2026 तक की स्थिति के अनुसार, छोटे बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने छुट्टियों को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है।
राज्य में सरकारी और निजी स्कूलों के लिए घोषित सामान्य शीतकालीन अवकाश 5 जनवरी 2026 को समाप्त हो गए थे। इसके बाद अचानक बढ़ी ठंड ने हालात बदल दिए। जयपुर, सीकर समेत कई जिलों के कलेक्टरों ने अलग-अलग आदेश जारी करते हुए कक्षावार छुट्टियों का ऐलान किया है।

Rajasthan Schools Open: किन कक्षाओं के लिए बढ़ी छुट्टियां?
नर्सरी से कक्षा 5 तक: जयपुर और अन्य प्रभावित जिलों में इन कक्षाओं के स्कूल 10 जनवरी 2026 तक बंद रहेंगे।
कक्षा 6 से 8 तक: इन छात्रों के लिए छुट्टियां 8 जनवरी 2026 तक बढ़ाई गई हैं।
कक्षा 9 से 12: कक्षा 9 से 12 तक के स्कूल खोल दिए गए हैं, लेकिन समय में बदलाव किया गया है। कई जिलों में स्कूल अब सुबह 10:30 या 11:00 बजे से शुरू हो रहे हैं। इससे सुबह की बहुत ज्यादा ठंड और कोहरे से बचाया जा सके। बहुत से स्कूल में ऑनलाइन पढ़ाई कराई जा रही है।
Rajasthan Schools Winter Break: स्कूल कब से पूरी तरह खुल सकते हैं
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगर ठंड की तीव्रता में कमी आती है तो कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 12 जनवरी 2026 से पूरी तरह खुल सकते हैं। सोमवार से नियमित कक्षाएं शुरू होने की संभावना है। हालांकि, जिला प्रशासन के आदेश से ऑनलाइन क्लास के आदेश दिए जा सकते हैं। स्कूलों के समय में फेर बदल किया जा सकता है। प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने जिले के कलेक्टर के आदेश और स्कूल प्रबंधन से लगातार संपर्क में रहें। ठंड की स्थिति के अनुसार जिलावार फैसले लिए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications