Rajasthan School Timing Update 2026: कड़ाके की ठंड के बीच बदला स्कूलों का समय, जानिए जिलेवार स्थिति
Rajasthan School Timing Update 2026: राजस्थान के अधिकांश जिलों में शीतकालीन अवकाश समाप्त होने के बाद स्कूल दोबारा खुल चुके हैं। कड़ाके की ठंड और लगातार जारी शीतलहर को देखते हुए कई जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। कुछ प्राइवेट स्कूलों ने ऑनलाइन क्लास की भी सुविधा दी है। हालांकि, शिक्षा विभाग ने ठंड की वजह से स्थानीय स्तर पर छुट्टियां आगे बढ़ाई गई थीं। जनवरी में पड़ने वाली ठंड को देखते हुए टाइमिंग में बदलाव किया गया है।
राजस्थान शिक्षा विभाग के शिविरा पंचांग के अनुसार, राज्य में शीतकालीन अवकाश 5 जनवरी 2026 को ही खत्म होना था। हालांकि, ठंड की वजह से और कई जिलों में पड़ रही शीतलहर की वजह से स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाई गई थीं। मकर संक्रांति के बाद अब सभी स्कूल खुल गए हैं और पढ़ाई नियमित तौर पर शुरू हो गई है।

Rajasthan School Timing Update 2026: स्कूलों का बदला गया समय
- न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट और सुबह के समय घने कोहरे के कारण अधिकांश जिलों में स्कूलों का समय बदलकर सुबह 10:00 बजे से कर दिया गया।
- यह व्यवस्था खास तौर पर प्राथमिक और माध्यमिक कक्षाओं के छात्रों के लिए लागू की गई है। इससे बच्चों को कड़ाके की ठंड में सुबह जल्दी स्कूल आने से छुट्टी मिल गई है।
- जिन स्कूलों में दो पारी में पढ़ाई होती है, वहां भी टाइमिंग में बदलाव किया गया है। स्कूल प्रशासन ने अपनी सुविधा के मुताबिक समय में बदलाव किया है और अभिभावकों से स्कूल प्रशासन और जिलेवार अपडेट पर नजर रखने की अपील की गई ङै।
Rajasthan School Timing: शीतलहर के चलते बढ़ाई गई थीं छुट्टियां
शीतलहर के चलते कई जिलों में जिला कलेक्टरों ने अपने स्तर पर छुट्टियों का विस्तार भी किया गया था। जयपुर और सीकर जिलों में कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए छुट्टियां 14 जनवरी 2026 तक बढ़ा दी गई थीं। इसके अलावा अन्य कई जिलों में 12 जनवरी तक स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए थे। हालांकि, 19 जनवरी 2026 तक आते-आते राज्य के लगभग सभी जिलों में स्कूल फिर से खोल दिए गए हैं। टाइमिंग में बदलाव किया गया है।
जनवरी में मिलेंगी अतिरिक्त छुट्टियां
स्कूल खुलने के बावजूद जनवरी महीने में छात्रों को कुछ सार्वजनिक अवकाश मिलेंगे। 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में स्कूल बंद रहेंगे। वहीं, बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए कक्षा 5, 8, 10 और 12 के छात्रों को कई स्कूलों में विशेष समय पर बुलाया जा रहा है ताकि परीक्षा की तैयारी सुचारू रूप से कराई जा सके। मौसम की बदलती परिस्थितियों को देखते हुए अभिभावकों को सलाह दी जा रही है कि वे अपने स्कूल के व्हाट्सएप ग्रुप, नोटिस बोर्ड या स्थानीय समाचार माध्यमों से नियमित अपडेट लेते रहें, ताकि किसी भी नए आदेश की जानकारी समय पर मिल सके।












Click it and Unblock the Notifications