Rajasthan School Holiday: राजस्थान के स्कूलों में बढ़ सकती है सर्दी की छुट्टियां, ऑनलाइन क्लास पर भी अपडेट
Rajasthan School Holiday: राजस्थान में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का दौर जारी है। 5 जनवरी तक सर्दी की छुट्टियां हैं। हालांकि, ऐसी उम्मीद है कि छोटी क्लास की छुट्टियां बढ़ाई जा सकती हैं या फिर ऑनलाइन क्लास के आदेश शिक्षा विभाग की ओर से आ सकते हैं। प्रदेश के कई जिलों में कोहरे और कोल्डवेव का अलर्ट है। मौसम को देखते हुए जिलेवार डीएम के आदेश से सर्दी की छुट्टियां बढ़ाई जा सकती हैं।
जयपुर, सीकर, चूरू, झुंझुनूं, अलवर और बीकानेर जैसे जिलों में सुबह के समय तेज ठंड और कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। घने कोहरे की वजह से 2 दर्जन से ज्यादा ट्रेन देरी से 1-2 जनवरी को देरी से चल रही हैं। कई फ्लाइट्स भी प्रभावित हुई हैं। शीतलहर की वजह से खास तौर पर छोटे बच्चों के लिए दिक्कतें आ रही हैं।

Rajasthan School Holiday: 5 जनवरी तक है सर्दी की छुट्टियां
- राजस्थान में सर्दी की छुट्टियां फिलहाल 5 जनवरी तक है। 12वीं तक के सभी स्कूलों में अभी विंटर ब्रेक है। शिक्षा विभाग की ओर से छुट्टियों की तारीखों में बदलाव का नोटिस नहीं आया है।
- ठंड का असर देखते हुए जिलेवार स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाई जा सकती है। डीएम के आदेश से छुट्टियां बढ़ाई जा सकती हैं या फिर स्कूलों के समय में बदलाव किया जा सकता है।
- अभिभावकों को स्कूल प्रशासन के अपडेट का इंतजार करने की सलाह दी गई है। इसके अलावा, डीएम और जिला प्रशासन से जारी निर्देशों को भी फॉलो करना चाहिए।
Rajasthan School Holiday: राजस्थान में पड़ रही कड़ाके की ठंड
- मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं का राजस्थान में दिख रहा है। शीतलहर का प्रभाव प्रदेश के बड़े हिस्से में नजर आ रहा है।
- सीकर और चूरू में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है। राजधानी जयपुर की बात करें तो यहां एक जनवरी को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया है।
- शीतलहर और कोहरे की वजह आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। ऐसे में स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों के लिए ठंड गंभीर परेशानी बन सकती है।












Click it and Unblock the Notifications