Congress Working Committee: खड़गे की टीम में सचिन पायलट की एंट्री, क्या है इसके सियासी मायने?
Congress Working Committee List: नई कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) का रविवार को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ऐलान कर दिया है। खड़गे की टीम में 39 कांग्रेस नेताओं को जगह मिली है। जिसमें राजस्थान से पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट सहित 7 नेताओं को स्थान दिया गया है।
राजस्थान सहित कई राज्यों में विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर कांग्रेस ने अपनी नई टीम तैयार कर ली है। ऐसे में राजस्थान चुनावों के मद्देनजर सचिन पायलट को बड़ी जिम्मेदारी मिली है।

3 साल बाद संगठन में मिला पद
सचिन पायलट को जुलाई 2020 के बाद यानी तीन साल बाद संगठन में पद दिया गया है। दरअसल, जुलाई 2020 में अशोक गहलोत के खिलाफ मोर्चा खोलने के बाद पायलट के बगावत तेवरों को देखते हुए डिप्टी सीएम और प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटा दिया था। ऐसे में उनके पास कोई पद नहीं था।
नाराज चल रहे सचिन पायलट की कांग्रेस वर्किंग कमेटी में एंट्री हो चुकी है। पायलट पहली बार सदस्य बने हैं। युवा चेहरे के तौर पर पायलट को कमेटी में शामिल किया गया है।
चुनावों से ठीक पहले पायलट को जिम्मेदारी
ऐसे में सचिन पायलट को इस साल के अंत में राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले समिति में जगह मिल गई है। पार्टी राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री पायलट को शांत करने की कोशिश कर रही है, जिन्होंने हाल ही में अपने प्रतिद्वंद्वी अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली अपनी ही पार्टी की सरकार के खिलाफ खुले तौर पर मोर्चा खोला था।
प्रभारी बनाए जाने की भी संभावना
सूत्रों के अनुसार पायलट को किसी बड़े राज्य का प्रभारी बनाए जाने की भी संभावना है। हालांकि इससे पायलट के कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बनाने और राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने की चर्चाएं थीं। लेकिन अब हाईकमान ने उन्हें कमेटी में शामिल करते हुए उनकी अहमियत पर जोर देने का साफ संदेश दिया है।
क्या होती है कांग्रेस वर्किंग कमेटी?
बता दें कि संगठन में कांग्रेस कार्य समिति सदस्य का काफी अहम ओहदा होता है। यह शीर्ष निर्णय लेने वाली संस्था होती है, जिसके पास पार्टी के संविधान के नियमों की व्याख्या और लागू करने का अधिकार होता है। यहां तक की कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को हटाने और नियुक्ति करने का अधिकार भी इसी संस्था के पास है।












Click it and Unblock the Notifications