अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर तिरंगा फहराएगी राजस्थान की बहू
Recommended Video
जयपुर। हरियाणा की बेटी और राजस्थान की बहू मोनिका मुनक दक्षिण अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो फतह करने जा रही है। गुरुवार को राजधानी जयपुर के पिंकसिटी प्रेस क्लब में पर्वतारोही मोनिका मुनक ने मीडिया से बातचीत में बताया कि वो 27 जुलाई को जयपुर से दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होंगी।
अफ्रीका के किलिमंजारो पर्वत पर चढ़ाई करके एक नया इतिहास रचने जा रही हैं, जहां पर वो 5895 मीटर वाले इस माउंटेन को फतह करने समय 7 दिन का होता है। अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी को वह 2 दिन में फतह कर उस पर तिरंगा लहराएगी और देश का नाम रोशन करेगी। मोनिका ने बताया कि वह करीब 2 साल से ट्रैकिंग कर रही हैं और भारत की कुछ बड़ी पर्वत चोटियों पर माउंटेनिंग कर चुकी हैं, जिसमें सिक्किम, हिमालय, रिनॉक पिक, हिमालय व्यास कुंड जैसे ऊंचे पर्वतों पर भी माउंटेनिंग शामिल है।
Kargil Vijay Diwas : पढिए जंग के मैदान से 20 साल पहले लिखी गईं फौजियों की वो आखिरी चिट्ठियां...
उन्होंने कि वह शुरू से ही खेलों से जुड़ी रही हैं और राष्ट्रीय स्तर पर कई मेडल भी उन्होंने जीते हैं हालांकि हरियाणा में पैदा हुई तो वहां पर औरतों को इतनी आजादी नहीं होती, लेकिन उनके परिवार वालों ने उनका पूरा सपोर्ट किया जिसके बाद वो आज इस मुकाम पर पहुंची है।